फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan And Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Sets Destroyed Due To Cyclone Tauktae

ताउते: चक्रवात में उड़ा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का सेट, मेकर्स को हुआ नुकसान

Wed, 19 May 2021 05:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 19 May 2021 05:18 PM IST
सार

ताउते तूफान के कहर से मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में भारी नुकसान हुआ है।
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का सेट तूफान के कारण उड़ गया।
गोरेगांव के एसआरपीएफ ग्राउंड में सेट बनाया गया था।

विज्ञापन
Salman Khan And Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Sets Destroyed Due To Cyclone Tauktae
टाइगर जिंदा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताउते चक्रवात ने कई जगहों पर तबाही मचा रखी है और पिछले दिनों इस तूफान से मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को भी काफी नुकसान हुआ है। ताउते तूफान के चलते हुई बारिश से तो पहले ही मुंबई जलमग्न हो चुकी थी और अब खबर आ रही है कि सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' के सेट को भी इससे नुकसान पहुंचा है। फिल्म की शूटिंग होनी थी, जो कि ताउते तूफान के चलते टाल दी गई थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दिखाए जाने वाले दुबई के बाजार की तर्ज पर गोरेगांव के एसआरपीएफ ग्राउंड में एक सेट बनाया गया था। तूफान में ये सेट भी उड़ गया और इससे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 

Salman Khan And Katrina Kaif Starrer Tiger 3 Sets Destroyed Due To Cyclone Tauktae
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट तूफान के प्रभाव से बच गया है। दरअसल, निर्देशक ने पिछले साल मानसून से पहले अपने सेट को कवर कर लिया था। जिसकी वजह से ताउते तूफान में फिल्म का सेट बच गया।

सिर्फ फिल्में ही नहीं टीवी धारावाहिकों के कुछ सेट भी तूफान की चपेट में आ गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस मामले में कहा कि, फिल्म सिटी, जो कि काफी हद तक एक ग्रीन बेल्ट है। उसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शुक्र है कि शहर में शूटिंग रोक दी गई थी। इसलिए केवल संपत्ति को नुकसान हुआ है और कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed