सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Dance steps were inspired by his driver cook and staff In Munni Badnaam Song Lalit Pandit reveals

'मुन्नी बदनाम' सॉन्ग में सलमान खान ने कॉपी किए थे अपने ड्राइवर और कुक के डांस स्टेप? इस शख्स ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Feb 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Dance In Munni Badnaam: फिल्म 'दबंग' का गाना 'मुन्नी बदनाम' खूब हिट हुआ था। यह गाना सलमान खान और मलाइका अरोड़ा के बीच फिल्माया गया था। इस गाने में सलमान ने खूब मस्तीभरे अंदाज में डांस किया। इसका आइडिया उन्होंने अपने कुक और ड्राइवर से लिया था।

Salman Khan Dance steps were inspired by his driver cook and staff In Munni Badnaam Song Lalit Pandit reveals
मुन्नी बदनाम सॉन्ग में सलमान खान और मलाइका अरोड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान की अदाकारी और डांस का अपना एक स्टाइल है। वे परदे पर एकदम नेचुरल लगते हैं। उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने साझा किया है। यह फिल्म 'दबंग' के गाने 'मुन्नी बदनाम' से जुड़ा है। दरअसल, उन्होंने खुलासा किया है कि इस गाने में सलमान खान ने जिस मस्तीभरे अंदाज में डांस किया है, उसकी प्रेरणा उन्होंने अपने ड्राइवर, कुक और अन्य स्टाफ से ली।

Trending Videos

Salman Khan Dance steps were inspired by his driver cook and staff In Munni Badnaam Song Lalit Pandit reveals
मुन्नी बदनाम सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाने की मेकिंग से जुड़ी यादें साझा कीं
हाल ही में मशहूर म्यूजिक कंपोजर ललित पंडित ने सलमान खान के मजेदार नेचर याद करते हुए इस गाने की मेकिंग से जुड़ी यादें साझा कीं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गाने को कंपोज करने वाले ललित पंडित ने बताया कि सलमान ने इस गाने में पूरी मस्ती और खुशी के साथ डांस किया। इस पार्ट के लिए अपने खुद के स्टेप्स बनाने में उन्हें बहुत मजा आया। अपने ड्राइवर और कुक का डांस देखने के बाद तो उन्हें एक अलग ही प्रेरणा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Dance steps were inspired by his driver cook and staff In Munni Badnaam Song Lalit Pandit reveals
मुन्नी बदनाम सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

सलमान ने इस तरह लिया स्टाफ से आइडिया
ललित पंडित ने कहा, 'सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम' में सलमान ने क्या मस्ती वाला डांस किया था। जब वो गाना रिकॉर्ड हुआ था, तो वे अपने ड्राइवर, अपने कुक और सबको अपने फार्महाउस पर ले गए थे। सलमान बहुत फ्रेंडली आदमी हैं। उनका अपना कैरेक्टर है। वो हमेशा मस्ती में रहते हैं। रात में उन्होंने बोनफायर जलाया और इन सबको बोला नाचने के लिए। और, सबको थोड़ा-थोड़ा पिला दिया। ड्राइवर भी नाच रहा था, कुक भी, और वहां के लोकल्स भी। उन्होंने सबको नोटिस किया और उनके स्टेप्स ही इस गाने में किए हैं।

सलमान के लिए नहीं थी गाने में गुंजाइश?
ललित पंडित ने आगे कहा, 'गाने में हाथ ऊपर करके जो वो नाचे हैं, वह उनके ड्राइवर का स्टेप है'। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक्टर गाने में अपना हिस्सा शामिल करने के लिए उत्सुक थे, जिसे असल में सिर्फ एक फीमेल परफॉर्मर के साथ फिल्माया जाना था। उन्होंने गाने में बहुत कुछ जोड़ा। वह खुद गाने में एक एडिशन के तौर पर आए थे। कंपोजर के मुताबिक, 'शुरुआत में 'मुन्नी बदनाम' असल में एक फीमेल गाना था, लेकिन फिर उन्होंने कहा 'इसमें मेरा होना जरूरी है वरना गाना हिट नहीं होगा'। तब हमने एक और अंतरा जोड़ा। सलमान ने उस जगह पर रेड करते समय एक्शन वाले हिस्से भी सजेस्ट किए, जिससे सिचुएशन एक कॉमेडी सीक्वेंस में बदल गई'।

क्या था सलमान का किरदार?
जबर्दस्त तरीके से हिट हुआ यह गाना ममता शर्मा और ऐश्वर्या निगम ने गाया था। बता दें कि इस आइटम सॉन्ग को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म में सलमान के किरदार चुलबुल पांडे को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed