सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Shares An Emotional Post For Salim Khan Wishes His Speedy Recovery

‘वो मेरे लिए पिता समान’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 18 Feb 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Somy Ali Emotional Post For Salim Khan: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं सोमी अली ने सलीम खान के लिए इमोशनल नोट लिखा है। जानिए उन्होंने सलीम खान को लेकर क्या कुछ कहा…

Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Shares An Emotional Post For Salim Khan Wishes His Speedy Recovery
सोमी अली, सलमान खान और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरा खान परिवार लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। जबकि फैंस लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस सोमी अली ने सलीम खान के लिए एक पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने सलीम खान को अपने पिता समान बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

Trending Videos

वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक
सोमी अली ने सलीम खान की सलमा खान और हेलन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, 'यह सुनकर मेरा दिल बैठ गया कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दुनिया के लिए, वो एक बड़े और मशहूर राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को पहचान देने में मदद की और शोले जैसी शानदार फिल्में बनाई। मेरे लिए वो एक पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया गया, आस्था को लेकर चर्चाओं में मुझे शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था।

उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान सिद्धांतों से कहीं बड़े हैं और कहानी सुनाते समय ड्रामा के पीछे हमेशा सच्चाई छिपी होनी चाहिए। उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा। उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया। मैं उनकी शक्ति और जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं। वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक अहम हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)


यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan: वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान; एक्टर को भावुक देख फैंस चिंतित

11 बजे जारी होगा नया हेल्थ बुलेटिन
सलीम खान को मंगलवार की सुबह लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सलीम खान को शरीर में सूजन की शिकायत थी।। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान समेत परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। देर रात ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं परिवार के सदस्यों का लगातार अस्पताल पहुंचना जारी है। अब दिन के 11 बजे डॉक्टर्स सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी करेंगे। वहीं खबरें हैं कि सलमान खान की टीम भी एक स्टेटमेंट जारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed