Tiger 3: 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के फैंस ने सिनेमाघर में फोड़े पटाखे, पुलिस ने दर्ज किया केस
दिवाली पर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के फैंस उत्साहित हो गए और सिनेमाघर में पटाखे फोड़ने लगे।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' आखिरकार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह स्पाई थ्रिलर टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। फिल्म ने रिलीज होते ही दिवाली के दिन धमाका कर दिया। फिल्म को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान की फिल्म का जश्न मनाने के लिए फैंस ने सिनेमाघर के अंदर ही पटाखे फोड़ दिए। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सिनेमाघर में आतिशबाजी
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान के स्थानीय फैन क्लब ने सिनेमाघर के अंदर पटाखे फोड़े। सिनेमाघर के पर्दे पर 'टाइगर 3' के सीन्स चल रहे हैं, जिसमें सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैंस उत्साही हो गए और सलमान की जय-जयकार करने लगे। वहीं सीटियां बजाते हुए फैंस ने अचानक पटाखे जलाने शुरू कर दिए। सिनेमाघर में आतिशबाजी देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए हैं। उनका कहना है कि फैंस की इस हरकत से सिएनामघरों में आग लग सकती है।
As Usual 💥 Salman Khan Fanclub Malegaon continues the TREND of Bursting Crackers in Theatres on Salman Khan's Entry, Though It is not advised but Fans ka emotion kon Samjhe 💀💥 #Tiger3review #Tiger3 pic.twitter.com/HIoVWKEWBp
— YOGESH (@i_yogesh22) November 12, 2023
Villains Of YRF: इमरान हाशमी से पहले ये सुपरसितारे बने वाईआरएफ के विलेन, जानिए इन 10 किरदारों की पूरी कुंडली
फैंस की हरकत पर भड़के यूजर्स
एक ओर फैंस दिवाली पर सलमान खान की फिल्म का जश्न मानते नजर आए। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, ''सरकार ने बाहर पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया, इसलिए सलमान के प्रशंसकों ने उन्हें सिनेमाघरों के अंदर फोड़ा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह लापरवाही और खतरनाक है। अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए।'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''यह बेवकूफी है। अगर सीटों या कालीन में आग लग जाए तो क्या होगा? कौन जिम्मेदार होगा?''
Alia-Ranbir: आलिया-रणबीर ने यूं मनाया दिवाली का त्योहार, परिवार और करीबियों संग सामने आईं कपल की तस्वीरें
फिल्म ने की शानदार कमाई
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' सलमान की जासूस टाइगर के रूप में वापसी है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। साथ ही शाहरुख खान ने एक कैमियो भी किया है, जो स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'पठान' में उनकी भूमिका को दोहराता है। 'टाइगर 3' ने शानदार ओपनिंग करते हुए भारत में पहले दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Rajpal Yadav: जिसने भी देखा वह राजपाल यादव की अदाकारी से हैरान, ‘अपूर्वा’ में जुगनू भैया पर अभी से सबकी नजर
पुलिस ने दर्ज किया केस
सिनेमाघर के अंदर 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के प्रशंसकों द्वारा पटाखे फोड़ते हुए एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। मालेगांव पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 112 और 117 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।