फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan film Radhe your most wanted bhai releases in two cinemas in Maharashtra

राधे: महाराष्ट्र के दो थिएटर्स में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म, बड़े पर्दे पर फैंस देख रहे भाई का एक्शन

Sun, 13 Jun 2021 12:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 13 Jun 2021 12:49 AM IST
सार

  • थिएटर में रिलीज हुई सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
  • बड़े पर्दे पर फैंस देख रहे दबंग खान का एक्शन
  • दूसरे राज्य में भी रिलीज की गई  सलमान की फिल्म राधे

विज्ञापन
Salman Khan film Radhe your most wanted bhai releases in two cinemas in Maharashtra
राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : Instagram

विस्तार

सलमान खान की राधे थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर देखते हुए इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया था। राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई को ईद के मौके पर 13 जून को रिलीज किया गया था। हालांकि अब जब कोरोना की लहर थोड़ी धीमी होती दिख रही है जिसके चलते अब इसे थिएटर में भी रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि कोरोना की लहर धीमी पड़ते देख अब महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में राज्य में उन जगहों पर थिएटर खोलने की अनुमति दे दी गई जो लेवल 1 और 2 के अंतर्गत आते हैं। अब महाराष्ट्र के दो सिनेमा हाल में 'राधे' रिलीज हो चुकी है। बता दें कि मालेगांव में इस वक्त फिल्म के दो शो चलाए जा रहे हैं  शाम 7:30 बजे और 9:30 बजे।

विज्ञापन


हाल ही में जीस्टूडियो ने एक पोस्ट किया और ड्राइव इन सिनेमा के अनुभव का आनंद ले रहे फिल्म देखने वालों की तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा गया,  'योर मोस्ट वांटेड भाई मालेगांव में आपके मिलने का इंतजार कर रहे हैं'। बता दें कि ड्राइव इन सिनेमा मालेगांव और दूसरा खिनवासरा सिनेप्लेक्स( पूर्व में अप्सरा सिनेमा के नाम से प्रचलित) औरंगाबाद में हैं जहां फिल्म दिखाई जा रही है। जब ड्राइव इन सिनेमा के मालिक से राधे की रिलीज को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया की, 'शाम साढ़े सात बजे के शो में 22 लोगों ने अपनी अपनी कार में फिल्म देखी जबकि 40 लोगों ने कुर्सी पर बैठकर फिल्म के मजे लिए'।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

 

Salman Khan film Radhe your most wanted bhai releases in two cinemas in Maharashtra
राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई - फोटो : Twitter

खिनवासरा सिनेप्लेक्स में दिन में चार बार दोपहर 12 बजे, दोपहर 3 बजे  और शाम 6: 15 रात 9:30 बजे स्क्रीनिंग की जाएगी। खिनवासरा सिनेप्लेक्स थिएटर के मैनेजर ने कहा कि, 'हमने कल 22 टिकट्स बेचे हैं, लेकिन हम फिल्म की रिलीज को जारी रखेंगे क्योंकि फिल्म रिलीज होने से थिएटर में हलचल हो जाती है। हम तब तक राधे को सिनेमाघर में लगा रहने देंगे जब तक कि कोई नई फिल्म रिलीज के लिए नहीं आ जाती। कमाई की बात करें औरंगाबाद थिएटर ने 2420 रुपये इकट्ठा किए जबकि मालेगांव में ड्राइव-इन सिनेमा ने रुपये 3597.86 रुपये इक्ट्ठा किए। ऐसे में अब तक फिल्म ने करीब 6017.86 रुपये की कमाई की है। वहीं पूरे थिएटर रिलीज की कमाई को गिने तो अब तक राधे ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 69,265.86 रुपये की कमाई की है।

सूत्र ने बताया कि मेकर्स आने वाले दिनों में राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई को और भी कई शहरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं जिसमें मुंबई और दूसरे शहरों के सिंगल स्क्रिन भी शामिल हैं। साथ ही महाराष्ट्र के बाहर दर्शकों को जल्द ही सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
 

Salman Khan film Radhe your most wanted bhai releases in two cinemas in Maharashtra
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म राधे त्रिपुरा राज्य के केवल 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।अगरतला  में दो और धर्मनगर के एक थिएटर में रिलीज हुई। अगरतला के लॉकडाउन में जाने के बाद पाचवें दिन से फिल्म केवल धर्मनगर सिनेमा में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुवेदा ने किया था। फिल्म में सलमान खान और दिशा पटानी के अलावा जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा ने भी अहम किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed