{"_id":"656180582fa983e13304efd5","slug":"salman-khan-give-tiger-3-success-credit-to-katrina-kaif-and-share-film-collection-between-diwali-and-world-cup-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: सलमान खान ने इस शख्स को दिया 'टाइगर 3' की सफलता का श्रेय, फिल्म के कलेक्शन पर भी तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: सलमान खान ने इस शख्स को दिया 'टाइगर 3' की सफलता का श्रेय, फिल्म के कलेक्शन पर भी तोड़ी चुप्पी
Sat, 25 Nov 2023 10:34 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सलमान खान की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया। यह 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें तीसरी बार सलमान अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सलमान और कटरीना कैफ की इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। 'टाइगर 3' का कलेक्शन पिछले कुछ दिनों से गिरते जा रहे है। इस बीच अब सलमान खान ने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने करियर और फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात की है।
विज्ञापन
सलमान ने करियर को लेकर कही यह बात
मीडिया बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपने शुरुआती करियर को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा, 'जब मैंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया, तब मैं निचले स्तर पर था। उस समय मैंने खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया। अगर मैं तब सफल नहीं होता, तो मैं तब भी खुश होता। दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो हजार गुना टैलेंटेड और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर पाते हैं। इसलिए मैं आज खुश हूं।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kantara 2: 'कांतारा 2' के फर्स्ट लुक की रिलीज डेट से उठा पर्दा, ऋषभ शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
'टाइगर 3' का शानदार रहा कलेक्शन
सलमान खान ने 'टाइगर 3' के गिरते कलेक्शन को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा, 'जब टाइगर 3 रिलीज हुई तो उस समय दिवाली और वर्ल्ड कप चल रहा था, जिससे इसके कलेक्शन पर फर्क पड़ा। उस समय लोगों का ध्यान फिल्म से ज्यादा त्योहार और मैच पर था। इसके बाद भी टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जो कलेक्शन किया, जो बहुत शानदार है। '
सलमान ने की कटरीना की तारीफ
सलमान खान ने कटरीना कैफ के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि भगवान ने मुझे कटरीना कैफ जैसी दोस्त दी। कटरीना जितनी मेहनती हैं, उनके जैसा मैं कभी नहीं हो सकता। टाइगर 3 की सफलता की हकदार भी वही हैं।'
यह भी पढ़ें: Animal: 'एनिमल' के ट्रेलर ने सबसे अधिक व्यूज का बनाया रिकॉर्ड, जवान से निकली आगे, प्रभास को पछाड़ने में नाकाम!