Firing at Salman khan House: सलमान खान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, अर्पिता ने भी घर पहुंचकर जाना भाई का हाल
सलमान खान के घर पर रविवार की सुबह फायरिंग होने के बाद उनके शुभचिंतक उनसे मिलने के लिए लगातार गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी अभिनेता का हाल जानने उनके आवास पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान अपने बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की वजह से रविवार (14 अप्रैल) को लगातार सुर्खियों में रहे। फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और वारदात को अंजाम देने वालों की लगातार तलाश में है। फिलहाल, उनकी सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। हाल ही में राजनेता राज ठाकरे भी एक्टर और उनके परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे को अपनी कार में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। उनसे पहले कई और नेताओं को अभिनेता के घर के बाहर देखा गया। उनके अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी अपने भाई से मिलने के लिए उनके घर पर पहुंचीं।
इससे पहले दिन में राजनेता राहुल नारायण कनाल और बाबा सिद्दीकी भी सलमान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। अभिनेता से मुलाकात करने के बाद राहुल ने मीडिया को बताया था कि भाई बिल्कुल ठीक हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोलीबारी के बाद सलमान से बात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का उन्हें आश्वासन दिया। बांद्रा पुलिस अधिकारी के अनुसार दो लोगों ने सुबह करीब पांच बजे बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की और मौके से भाग गए। गोलीबारी के बाद अभिनेता के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल, इस केस को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच की 10 से ज्यादा टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
GOAT: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का पहला गाना 'व्हिसल पोडु' रिलीज, फैंस पर चला विजय की आवाज के साथ मूव्स का जादू