फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Katrina Kaif Emraan Hashmi To Begin Work On Tiger 3

सलमान ने फोड़ा ’टाइगर 3’ के मुहूर्त का नारियल, शूटिंग शुरू होने से पहले इमरान और कटरीना संग की पूजा

Fri, 26 Feb 2021 12:14 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Feb 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Katrina Kaif Emraan Hashmi To Begin Work On Tiger 3
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ’टाइगर 3’ की शूटिंग 8 मार्च से मुंबई में शुरू होने जा रही है। हर फिल्म के फ्लोर पर जाने से पहले वाईआरएफ की प्रथा के अनुसार आयोजित एक पारंपरिक पूजा में ’टाइगर 3’ के सभी प्रमुख कलाकार सम्मिलित हुए। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने जा रहे इमरान हाशमी ने भी खास तौर से पूजा में शिरकत की।

विज्ञापन

सलमान खान फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के सिलसिले में गुरुवार को शाहरुख खान के साथ यशराज फिल्म्स के स्टूडियो आए। वाईआरएफ इन दिनों भारतीय सिने इतिहास की सबसे बड़ी जासूसी फ्रेंचाइजी खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। सलमान और शाहरुख पहले भी एक-दूसरे की फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन इस बार मामला अलग ही लेवल का है। सलमान ने फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में हिस्सा लेने के साथ ही अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ का मुहूर्त में भी शामिल हो गए।

विज्ञापन

Salman Khan Katrina Kaif Emraan Hashmi To Begin Work On Tiger 3
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

फिल्म ‘टाइगर 3’ के मुहूर्त में शामिल होने के लिए कैटरीना कैफ को भी आखिरी वक्त में सूचना मिली तो वह चहक उठीं। फिल्म की टीम ने ‘टाइगर 3’ के मुहूर्त की पूरी तैयारी बहुत गोपनीय रखी और इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा और इमरान हाशमी के अलावा यशराज फिल्म्स के भी गिने चुने लोग ही इस पूजा में सम्मिलित रहे।

जानकारी के मुताबिक अपने 50वें साल के दौरान वाईआरएफ हिंदी सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का श्रीगणेश करने जा रहा है। ’टाइगर 3’ इतने विशाल पैमाने पर बनाई जा रही है, जिसे इससे पहले कभी नहीं देखा गया और ‘पठान’ का मामला भी बिल्कुल ऐसा ही है। कंपनी का दावा रहा है कि जब ये फिल्में थिएटरों में रिलीज होंगी तो दर्शकों के लिए एक अद्भुत, दर्शनीय और मनोरंजक शाहकार साबित होंगी।

फिल्म ‘टाइगर 3’ की पूजा के दौरान हर किसी के चेहरे से जोश और एनर्जी जलक रही थी। सभी सितारे टाइगर फ्रेंचाइज की कहानी आगे बढ़ाने को लेकर रोमांचित थे। ‘पठान’ की शूटिंग के लिए सलमान के निकलने से पहले उन्होंने एक-दूसरे के साथ करीब एक घंटे का शानदार समय बिताया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed