फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Movie Maatrubhumi New Song Main Hoon Release Fans And Bollywood Celebs Reaction

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ रिलीज; सेलेब्स ने भी दिए रिएक्शन

Thu, 28 May 2026 10:01 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 28 May 2026 10:01 AM IST
सार

Maatrubhumi New Song Main Hoon Release: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द ही रिलीज होगी। ईद पर भाईजान ने अपनी इस फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस गाने में क्या खास है, जानिए? 
 

विज्ञापन
Salman Khan Movie Maatrubhumi New Song Main Hoon Release Fans And Bollywood Celebs Reaction
'मैं हूं...' गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन में लगे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईद पर भी फैंस को भाईजान ने खुश कर दिया, उन्होंने अपनी इस फिल्म एक गाना ‘मैं हूं…’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस गाने पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गाने को खूब पसंद किया और भाईजान को ईद की बधाई भी दी है।

विज्ञापन


चित्रांगदा सिंह के साथ राेमांस करते दिखे सलमान 
फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘मैं हूं…’ में सलमान खान एक्ट्रेस चित्रांगदा के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस गाने में भाईजान का अंदाज फैंस को पसंद आया है। गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। ‘मैं हूं’ गाने में चित्रांगदा का किरदार अपने पति यानी सलमान खान के किरदार को याद करती है, जो बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

फैंस और सेलेब्स ने दी भाईजान को ईद की बधाई 
इस गाने को फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पसंद किया है, सलमान खान की शेयर की  गई पोस्ट पर रिएक्शन दिया। राखी सावंत, कुनिका सदानंद के अलावा कई सेलेब्स ने गाने को सराहा और भाईजान को ईद की ढेर सारी बधाई भी दी है।

ये खबर भी पढ़ें: Eid Mubarak: जन्नत जुबैर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, इन सेलेब्स ने मनाया ईद का जश्न; फैंस को दी बधाईयां

क्या है फिल्म 'मातृभृमि' की कहानी?
सलमान खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। वह चीनी सैनिकों से मुकाबला करते हुए नजर आए। फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान के अपोजिट कास्ट किया गया है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed