तो क्या संजय दत्त की वजह से सलमान खान की नहीं हो रही है शादी..? सबूत है ये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी शादी को लेकर सलमान खान ने यह बात कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में बोली है।दरअसल, सलमान खान शो में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरन कपिल शर्मा ने सलमान से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल भी किए, लेकिन उस समय शो का माहौल और भी ज्यादा खुशनुमा हो गया, जब कपिल शर्मा ने सलमान खान से उनकी शादी को लेकर चर्चा की।
A post shared by BHARAT THE FILM EID 2019 (@salmankhan_updatess) on
शादी के विषय पर बात करते हुए सलमान खान ने कपिल शर्मा को बताया कि वह शादी क्यों नहीं करना चाहते। उन्होंने अभिनेता संजय दत्त के साथ जुड़ा अपना एक किस्सा याद करते हुए कहा- 'एक बार संजय दत्त मुझे शादी करने की सलाह दे रहे थे, इस दौरान उनका बार-बार फोन भी बज रहा था। बार-बार फोन बजने की वजह से संजय दत्त मुझे शादी की सलाह देते हुए बीच में से ही चले गए।'
सलमान खान ने आगे कहा है कि संजय दत्त के फोन पर बार-बार उनकी पत्नी का कॉल आ रहा था। इसके बाद सलमान खान की यह बात सुनकर शो के होस्ट कपिल शर्मा और मौजूद अन्य सदस्य ठहाके मारकर हंसने लग गए। इसके अलावा सलमान खान ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़े और भी कई खुलासे किए है। वर्क फ्रंट की बात करे तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं।