Tiger 3: 'कटरीना के साथ थोड़ा रोमांस तो बनता है', टाइगर 3 में अभिनेत्री संग काम करने पर बोले सलमान खान
बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अपनी सफलता का परचम बुलंद करने वाली टाइगर 3 दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में भाईजान और कटरीना की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर 3 में अभिनेत्री संग काम करने पर बोले सलमान खान
इस इवेंट के दौरान कटरीना ने सलमान का हाथ पकड़ा और उन्हें डांस करने के लिए खींच लिया और फिर दोनों ने एक साथ ठुमके लगाए। इस दौरान सलमान ने कहा, 'इस फिल्म में कटरीना है,तो थोड़ा तो रोमांस बनता है ।" फिर उन्होंने इमरान की ओर देखा और कहा, "अगर इमरान का रोल आतिश का नहीं होता, तो ये तो हो जाता ।" सलमान ने मजाक में इमरान को किस कर लिया और भीड़ जोर-जोर से हंसने लगी।
विज्ञापन विज्ञापन
कटरीना ने भी की सलमान की प्रशंसा
सलमान खान के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कटरीना कैफ ने कहा,"मुझे आज एहसास हुआ कि एक था टाइगर से लेकर टाइगर जिंदा है और अब टाइगर 3 तक लगभग 11 साल हो गए हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। मैं बस यही आशा करती हूं कि हम आगे भी अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए ऐसे ही सीक्वल और बनाते रहेंगे।"
200 करोड़ के क्लब में पहुंची टाइगर 3
बता दें कि 'टाइगर 3' मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है और वाईआरएफ के जासूसी ब्रह्मांड का एक हिस्सा है। 44.50 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत करने के बाद यह फिल्म अब भारत में 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।