Arpita Khan Birthday: बहन अर्पिता के बर्थ डे सेलिब्रेशन पर पहुंचे सलमान खान, अरबाज पत्नी शूरा संग आए
Arpita Khan Birthday Celebration: सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के बर्थ डे सेलिब्रेशन में खान परिवार के कई सदस्य पहुंचे। सलमान भी टाइट सिक्योरिटी में इवेंट पर पहुंचे। साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी इस सेलिब्रेशन में नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में अर्पिता खान खान ने अपने 36वें जन्मदिन को परिवार और करीबी सेलेब्स दोस्तों संग मनाया। इस सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। देखिए, सलमान खान के अलावा अर्पिता के जन्मदिन के जश्न में कौन-कौन शामिल हुआ।
एलीगेंट व्हाइट ड्रेस में दिखीं अर्पिता
अर्पिता ने अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन में व्हाइट एलीगेंट ड्रेस में एंट्री ली। वह सलमान खान की सबसे चहेती हैं। अक्सर ही अर्पिता के फैमिली इवेंट्स में सलमान खान नजर आते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
टाइट सिक्योरिटी में पहुंचे सलमान खान
सलमान खान भी अपनी बहन अर्पिता के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए। कई सारे बॉडीगार्ड के साथ सलमान खान दिखे। पैपराजी को भी अपने स्वैग, स्टाइल में सलमान खान ने पोज दिए।
अरबाज खान भी बहन अर्पिता के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। वह अपनी पत्नी शूरा के साथ आए। शूरा जल्द ही मां बनने वाली हैं। अर्पिता के बर्थ डे पर वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।
खान परिवार के सदस्य सोहेल खान भी अर्पिता के बर्थ डे सेलिब्रेशन इवेंट पर आए। वह काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन फैमिली फंक्शन में नजर आते हैं।
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अर्पिता की अच्छी दोस्त हैं। वह भी स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस पहने सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।
View this post on Instagram