फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Tiger 3 Star Katrina Kaif says Team India played phenomenally well in World Cup I am cheering them

Katrina Kaif: भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा रहीं कटरीना कैफ, कहा- 'विश्व कप में इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन'

Sat, 18 Nov 2023 02:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 18 Nov 2023 02:28 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। टाइगर 3 अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कहा कि दो शीर्ष टीमों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। 

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 Star Katrina Kaif says Team India played phenomenally well in World Cup I am cheering them
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री फिल्म की सफलता का आनन्द ले रही हैं। इस फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी नजर आए हैं। कटरीना कैफ ने हाल ही में 2023 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को आनंददायक बताया है। वह रविवार को कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम से फाइनल में ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रही हैं।
विज्ञापन


बेहद दिलचस्प होगा ये मुकाबला 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। टाइगर 3 अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कहा कि दो शीर्ष टीमों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। कटरीना ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं टीम इंडिया की हौसला अफजाई कर रही हूं, उन्होंने बहुत अच्छा खेला है। यह पूरा विश्व कप देखने में बहुत आनंददायक रहा।' 
विज्ञापन


सोशल मीडिया क्वीन हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी- कटरीना
कटरीना कैफ ने आगे कहा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी मेरे पड़ोसी हैं, इसलिए मुझे यह देखकर और भी खुशी हो रही है। मैं उनका उत्साह बढ़ा रही हूं और मुझे यकीन है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।' बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान विराट कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया और खेल के इतिहास में 50 एकदिवसीय शतक तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। 

कटरीना समेत इन सितारों ने देखा मैच
इस मैच को देखने के लिए कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रजनीकांत, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, कुणाल खेमू और सोहा अली खान सहित कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। बता दें कि गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

Bigg Boss 17: एमसी स्टेन ने बिग बॉस 17 के विजेता से उठाया पर्दा, 'फर्रे' की टीम संग शो में मचाया धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed