फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sam Bahadur Actor Vicky Kaushal on Katrina Kaif towel fight scene in Tiger 3 says I do not want she to beat me

Vicky Kaushal: कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नहीं चाहता कि वे तौलिया...

Tue, 28 Nov 2023 09:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Nov 2023 09:52 AM IST
सार

'टाइगर 3' में कटरीना कैफ का टॉवल फाइट सीन काफी चर्चा में रहा, जिस पर अब अभिनेत्री के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Sam Bahadur Actor Vicky Kaushal on Katrina Kaif towel fight scene in Tiger 3 says I do not want she to beat me
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : Social media

विस्तार

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की लगातार अपनी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान अभिनेता ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के बारे में बात की। 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'टाइगर 3' दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सलमान खान की वीरता के अलावा, जासूसी थ्रिलर में कटरीना कैफ का एक्शन सीक्वेंस भी था और उनका एक एक्शन सीन फिल्म के सबसे चर्चित दृश्यों में से एक रहा।

विज्ञापन

कटरीना का वायरल सीन
वायरल सीन में कटरीना की आईएसआई एजेंट जोया हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल ली से हाथापाई कर रही थीं और दोनों तुर्की हमाम में तौलिया लपेटे नजर आ रही थीं। अब अभिनेत्री के पति और एक्टर विक्की कौशल ने आखिरकार 'टॉवल फाइट सीन' के बारे में बात की है। हाल ही में दिए साक्षात्कार में विक्की कौशल ने खुलासा किया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान यह सीन देखने के दौरान उन्होंने कटरीना से क्या कहा था।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'टाइगर 3', फर्रे का भी नहीं चला कमाल, 12वीं फेल का रहा ऐसा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरीना के सीन पर क्या बोले विक्की
विक्की कौशल ने कहा, "मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे। जाहिर है जब सीक्वेंस आया, सीक्वेंस के बीच में मैं उनकी ओर झुका और कहा कि मैं आपसे बहस नहीं करना चाहता अब से। मैं नहीं चाहता कि आप मुझे तौलिया पहनाकर मारो। मुझे लगा कि जिस तरह से उन्होंने इसे निभाया वह अविश्वसनीय है। मैंने उनसे कहा कि आप शायद बॉलीवुड की सबसे अद्भुत एक्शन अभिनेत्री हैं, इसलिए मुझे वास्तव में उसकी कड़ी मेहनत पर गर्व है। उन्हें देखना बहुत प्रेरणादायक है।"
Meghna Gulzar: 'दीपिका की JNU यात्रा ने छपाक को काफी प्रभावित किया', मेघना गुलजार का फिल्म को लेकर बड़ा बयान

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी सैम 'बहादुर'
वहीं बात करें विक्की कौशल की आने वाली फिल्म के बारे में तो वे पूरी तरह से सैम बहादुर की रिलीज के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने इस फिल्म में भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस शुक्रवार एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर-स्टारर संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल से भिड़ेगी।
Main Atal Hoon: आ गई ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज तारीख, ‘बंदा’ से धूम मचाने वाले भानुशाली स्टूडियोज की अगली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed