फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha Ruth Prabhu grooves to Oo Antava in Serbia as Citadel co star Varun Dhawan cheers for her

Citadel: सर्बिया में 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान सामंथा ने किया यह काम, वरुण धवन भी हौसला बढ़ाते आए नजर

Sun, 11 Jun 2023 12:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 11 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपनी इस सीरीज के बारे में समय-समय पर अपडेट शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu grooves to Oo Antava in Serbia as Citadel co star Varun Dhawan cheers for her
वरुण और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपनी इस सीरीज के बारे में समय-समय पर अपडेट शेयर करते रहते हैं। फैंस भी दोनों की इस वेब सीरीज के अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि वरुण और सामंथा  अगले शेड्यूल के लिए सर्बिया चले गए हैं।

विज्ञापन

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु ने किया ‘ऊ अंटावा’ पर डांस
अभिनेता वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल को भारतीय स्पिन-ऑफ में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत में शूटिंग के बाद, प्रोडक्शन टीम अब अगले शेड्यूल के लिए सर्बिया चली गई है और ऐसा लग रहा है कि वह विदेश में काम करते हुए कुछ मस्ती भी कर रहे हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर वरुण और सामंथा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों  ‘ऊ अंटावा’ गाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

Animal: 'एनिमल' का प्री-टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज देख दहल जाएगा दिल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इन दिनों वरुण और सामंथा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में समांथा और वरुण शो की टीम के साथ सर्बिया के एक क्लब में आनंद ले रहे हैं। उन्हें पुष्पा के गीत "ऊ अंटावा" पर डांस करते हुए एक गाला टाइम करते देखा गया। यह गाना फिल्म पुष्पा का है जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ सामंथा भी थीं। सामंथा का यह गाना आज भी दर्शकों को काफी पसंद है और फैंस को इस गाने पर थिरकते हुए भी देखा जाता है।

TMKOC: 'बावरी' ने किया सेट पर कलाकारों के साथ मारपीट होने का खुलासा, दिशा वकानी के वापस नहीं आने की बताई वजह!

विज्ञापन

थिरकते नजर आए सिटाडेल की टीम
इस वीडियो में सामंथा ब्लैक  टॉप और मैचिंग पैंट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं वरुण ब्लू टी-शर्ट और डेनिम में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ही इस गाने पर जमकर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि बता दें कि इस इंडियन सिटाडेल सीरीज के मेकर्स हाल ही में रिलीज हुए प्रियंका चोपड़ा स्टारर सिटाडेल के मेकर्स से अपनी इस परियोजना के एक्शन डायरेक्टर जेम्स यंग के साथ लगातार संपर्क में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed