Sana Khan: सना खान के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
एक्ट्रेस सना खान ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सना ने कैप्शन में लिखा, अल्लाह ताला ने हर चीज मुकद्दर में लिखी है। वक्त आने पर अल्लाह उसको अता करता है और जब अता करता है तो झोलियां खुशियों से भर देता है।
सना खान की इस वीडियो पोस्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया है। उन्होंने सना को बच्चे के जन्म की बधाई भी दी है। एक ने लिखा- माशाअल्लाह, बहुत मुबारक हो। एक अन्य फैन ने लिखा-आपको बधाई भगवान आपको बहुत सारी खुशियां दें।
यह खबर भी पढ़ें- Hrithik Roshan: 2025 में ऋतिक रोशन की आने वाली हैं कई फिल्में? वॉर 2 में कियारा-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगे नजर
बिग बॉस का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सना खान कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सना खान ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वे अपने पति और घर परिवार को देख रही हैं। सना खान ने सूरत में इस्लामिक पादरी मुफ्ती अनस सईद से 21 नवंबर 2020 में शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते वर्ष जुलाई में सना और अनस ने अपने पहले बच्चे सैय्यद तारिक जमील का स्वागत किया था। साल 2024 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
यह खबर भी पढ़ें- Bipasha Basu: कोलकाता की 'लेडी गुंडा' कैसे बनी बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा? कभी ठुकरा दी थी विनोद खन्ना की फिल्म