सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sandeep Reddy Vanga Celebrates 7 Years Of Kabir Singh shahid kapoor kiara advani movie fans reaction

संदीप ने 'कबीर सिंह' के सात साल पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर की तस्वीर; फैंस ने पूछे 'स्पिरिट' को लेकर सवाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 21 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

7 Years Of Kabir Singh: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज के पूरे सात साल हो चुके हैं। इस खुशी में फिल्म के निर्देशक संदीप ने जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Sandeep Reddy Vanga Celebrates 7 Years Of Kabir Singh shahid kapoor kiara advani movie fans reaction
संदीप रेड्डी वांगा- फिल्म 'कबीर सिंह' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' को रिलीज को आज पूरे सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक खास पोस्टर शेयर किया और एक नोट भी लिखा। संदीप के इस पोस्ट पर कई फैंस भावुक होकर अपनी राय पेश कर रहे हैं।

'कबीर सिंह' की रिलीज के हुए सात साल
संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ संदीप ने लिखा, 'कबीर सिंह के 7 साल।' इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए और उन्होंने शाहिद कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ की। कुछ फैंस ने तो इसे शाहिद के करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बताया। इसके अलावा कई फैंस ने संदीप की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सवाल किए?

  • एक फैन ने लिखा, 'स्पिरिट अपडेट'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'सर, कृपया स्पिरिट अपडेट करें'
  • एक और फैन ने लिखा, 'एनिमल पार्क और स्पिरिट का इंतजार है'
  • एक और फैन ने लिखा, 'अर्जुन रेड्डी से भी बेहतर'



विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में भी रही थी फिल्म
साल 2019 में आई 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी, लेकिन साथ ही फिल्म की काफी आलोचना भी हुई थी। इसके बाद 2023 में आई संदीप की फिल्म 'एनिमल' ने भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

विज्ञापन

'कॉकटेल 2' की बॉक्स ऑफिस पर धूम
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन हैं। पहले दिन इस फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये रहा है।

यह भी पढ़ें: 'आप प्यार की हकदार हैं', नयनतारा ने सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' की सफलता का मनाया जश्न; लिखी यह खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed