सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thalapathy Vijay Breaks Rajinikanth And Kamal Haasan Record In Fees Delivered Most 200 Plus Crore Tamil Films

Thalapathy: तमिल सिनेमा में विजय के नाम यह बड़ा रिकॉर्ड, रजनीकांत और कमल हासन जैसे स्टार्स तक को पीछे छोड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 22 Jun 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Thalapathy Vijay Birthday: तमिल सिनेमा में रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े दिग्गज मौजूद हैं, लेकिन विजय ने अपनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी और स्टारडम के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इस मामले में उन्होंने इन दोनों सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

Thalapathy Vijay Breaks Rajinikanth And Kamal Haasan Record In Fees Delivered Most 200 Plus Crore Tamil Films
रजनीकांत विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

तमिल सिनेमा में इन दिनों स्टार्स की फीस को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब एक्टर्स सिर्फ फिक्स फीस नहीं लेते, बल्कि फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं 2025 में तमिल सिनेमा के बड़े स्टार्स की फीस के बारे में। 

Thalapathy Vijay Breaks Rajinikanth And Kamal Haasan Record In Fees Delivered Most 200 Plus Crore Tamil Films
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय थलापति 
विजय 2025 में तमिल सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 200 से 250 करोड़ तक चार्ज करते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग, लगातार हिट फिल्में और फ्रेंचाइज़ फिल्मों की सफलता उन्हें इंडस्ट्री में सबसे आगे रखती है। उनकी फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ ने उनकी पोजिशन और मजबूत कर दी है।

इसके अलावा तमिल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा 200 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्में देने वाले तमिल एक्टर्स में विजय थलापति टॉप पर हैं। विजय ने अपने एक्टिंग करियर में 8 ऐसी फिल्में दी हैं, जो 200 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं। इनमें- 'लियो', 'GOAT', 'वारिसु', 'बीस्ट', 'मास्टर', 'बिगिल', 'सरकार' और 'मर्सल' फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Thalapathy Vijay Breaks Rajinikanth And Kamal Haasan Record In Fees Delivered Most 200 Plus Crore Tamil Films
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। 2025 में वह एक प्रोजेक्ट के लिए करीब 110 से 210 करोड़ तक कमा रहे हैं। उनकी कमाई में फिक्स फीस के साथ-साथ प्रॉफिट-शेयरिंग भी शामिल होती है। फिल्म ‘जेलर’ से उनकी कमाई ने दिखा दिया कि बैकएंड डील्स कितनी फायदेमंद हो सकती हैं।

विजय के अलावा सबसे ज्यादा 200 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्में देने वाले एक्टर्स में रजनीकांत आते हैं। उन्होंने 7 ऐसी फिल्में दी हैं, जो- '2.0', 'जेलर', 'कुली', 'कबाली', 'एंथिरन', 'वेट्टैयन' और 'पेट्टा' हैं। 

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Breaks Rajinikanth And Kamal Haasan Record In Fees Delivered Most 200 Plus Crore Tamil Films
कमल हासन - फोटो : एक्स@ikamalhaasan

कमल हासन
कमल हासन की फीस में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। फिल्म ‘विक्रम’ की बड़ी सफलता के बाद वह अब एक फिल्म के लिए करीब 100 से 150 करोड़ तक चार्ज कर रहे हैं। वह अपने अलग अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

200 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्में देने वाले तमिल एक्टर्स में कमल हासन तीसरे नंबर पर आते हैं। इन्होंने 2 फिल्में दी हैं, जो 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई हैं। ये दो फिल्में- 'विक्रम' और 'विश्वरूपम' हैं। 

Thalapathy Vijay Breaks Rajinikanth And Kamal Haasan Record In Fees Delivered Most 200 Plus Crore Tamil Films
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजित कुमार
अजित कुमार भी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 105 से 120 करोड़ तक लेते हैं। उनकी खास बात यह है कि वह बहुत कम फिल्में करते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत मजबूत है। ‘विदामुयार्ची’ और ‘गुड बैड अग्ली’ जैसी फिल्मों के लिए वह प्रीमियम फीस लेते हैं।

अजित कुमार 200 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्में देने वाले एक्टर्स में चौथे नंबर पर आते हैं। इन्होंने एक फिल्म दी है, जिसका नाम- 'गुड बैड अग्ली' है। 

ये भी पढ़ें- Amrish Puri: दमदार किरदार से लेकर यादगार डॉयलाग्स तक, अमरीश पुरी ऐसे बने भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर विलेन

Thalapathy Vijay Breaks Rajinikanth And Kamal Haasan Record In Fees Delivered Most 200 Plus Crore Tamil Films
शिवकार्तिकेयन - फोटो : सोशल मीडिया
शिवकार्तिकेयन
शिवकार्तिकेयन तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2025 में उनकी फीस करीब 35 से 50 करोड़ के बीच बताई जा रही है। फिल्म ‘अमरन’ की सफलता के बाद वह अब टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनकी फैमिली फ्रेंडली इमेज और लगातार हिट फिल्में उन्हें इंडस्ट्री का भरोसेमंद स्टार बना रही हैं।

200 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्में देने वाले तमिल एक्टर्स में शिवकार्तिकेयन पांचवें नंबर पर हैं। इन्होंने एक फिल्म दी है, जो 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। इस फिल्म का नाम- 'अमरन' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed