फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt and Aayush Sharma join hands for Sohail Khan next comedy film shooting to start in mid of 2025

Sanjay-Sohail: सोहेल खान की नई फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त और आयुष शर्मा, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Wed, 16 Apr 2025 12:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:40 AM IST
सार

Sanjay-Sohail Film: सोहेल खान इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में बने हैं। खबर है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए आयुष शर्मा और संजय दत्त को कास्ट किया है। वहीं, इसकी शूटिंग पर भी अपडेट आया है। 
 

विज्ञापन
Sanjay Dutt and Aayush Sharma join hands for Sohail Khan next comedy film shooting to start in mid of 2025
सोहेल खान-संजय दत्त-आयुष शर्मा - फोटो : एक्स

विस्तार

पिछले कुछ वर्षों सोहेल खान ने औजार, प्यार किया तो डरना क्या, हैलो ब्रदर, मैंने दिल तुझको दिया, जय हो और फ्रीकी अली जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। पिछले एक दशक से फिल्म निर्माता 'शेर खान' पर काम कर रहे हैं, जिसका नेतृत्व उनके भाई सलमान खान करेंगे। हालांकि, अब सोहेल एक और फिल्म की ओर बढ़ रहे हैं, जो कॉमेडी जॉनर की बताई जा रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल ने इस फिल्म में संजय दत्त और आयुष शर्मा को लिया है।

विज्ञापन

 

कॉमेडी फिल्म का निर्माण कर रहे सोहेल
संजय दत्त और आयुष शर्मा, सोहेल खान द्वारा निर्देशित एक नई कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। पिंकविला के अनुसार, इस अनाम प्रोजेक्ट संजय दत्त एक बड़े किरदार में और आयुष शर्मा अभिनेता संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। संजय और सोहेल के बीच पहले ही कई मीटिंग हो चुकी हैं और दोनों इस कहानी पर सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।
Nag Ashwin: क्रिस्टोफर नोलन की 'इनसेप्शन' की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे नाग अश्विन, वजह का भी किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म के जरिए संजय और सोहेल दूसरी बार साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने 'मैंने दिल तुझको दिया' के लिए हाथ मिलाया था। फिल्म अभी भी प्री-प्रोडक्शन में है और संभवतः 2025 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर आएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आज की संवेदनाओं के अनुसार बनाई गई फिल्म है। फिल्म में गैंगस्टर शैली की झलक है और यह पंजाब में सेट है। जल्द ही एक स्टूडियो भी बनने की संभावना है।
Vincy Aloshious: ड्रग्स लेने वाले अभिनेता ने सेट पर की ये हरकत, अब साउथ की एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

सोहेल-संजय का वर्कफ्रंट
सोहेल खान अपने भाई सलमान खान के लिए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'शेर खान' पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं, संजय दत्त अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूतनी' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही संजय दत्त पैन इंडिया फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास के साथ भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed