कई साल बाद फिर साथ दिखेंगे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, करेंगे बड़े खुलासे
करण जौहर का शो कॉफी विद करण हर बार की तरह इस बार भी हिट है। शो में आलिया भट्ट, दापिका पादुकोण, आमिर खान, वरुण धवन और कटरीना कैफ जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। सुनने में आया है कि करण के इस हिट शो में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित बतौर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। वहीं खबर यह भी है कि दोनों कलाकार करण जौहर की ही फिल्म कलंक की शूटिंग कर रहे हैं। करण ने इन दोनों कलाकारो को उनके शो में आने का आग्रह किया है।
आपको बता दें कि करण के शो में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी एक साथ दिखाई देने वाले हैं। कहा जा रहा हैं कि इस एपिसोड की शूटिंग अगले महीने या दिसंबर के शुरुआती वीक में की जाएगी। वहीं करण के शो को लेकर खबर यह भी है कि, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने करण के शो में आने से मना कर दिया है। दरअसल कहा जा रहा था कि, करण चाहते थे कि विक्की कौशल और कार्तिक करण के शो में एक साथ आएं।
वहीं कार्तिक यह चाहते थे कि कोई बड़ा स्टार उनके साथ आए। वहीं कार्तिक ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि, यह सब अफवाहें हैं। अगर मुझे करण अपने शो में आने के लिए निमंत्रण देते तो मैं भागकर उनके साथ कॉफी पीने जाता। कौन होगा जो करण के साथ कॉफी पीने नहीं जाना चाहेगा।