फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt birthday gift to fans film Prasthanam teaser will release today

शेमारू के नोटिस का असर नहीं, आज ही रिलीज होगा संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर

Mon, 29 Jul 2019 11:54 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 29 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt birthday gift to fans film Prasthanam teaser will release today
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
फिल्मों के ओटीटी राइट्स कथित रूप से बिना निर्माताओं को बताए बेचने के आरोप में फंसी कंपनी शेमारू की नोटिस की परवाह किए बिना फिल्म अभिनेता संजय दत्त अपना 60 वां जन्मदिन 'प्रस्थानम' के टीजर रिलीज के साथ मनाने को पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। फिल्म का ये टीजर आज दोपहर 3 बजे मुंबई में जुहू के एक सिनेमाघर में रिलीज करने के लिए कार्यक्रम की तैयारियां बीती रात से ही जारी हैं। इस मौके पर संजय दत्त देश भर से आए अपने कुछ खास प्रशंसकों से भी मिलने वाले हैं।
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में संजू बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त अपने 60वें जन्मदिन क पूर्वसंध्या पर पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरे और हौसलों से लबरेज दिखाई दिए। रात उन्होंने अपने बच्चों और पत्नी के साथ केक काटकर जन्मदिन के जश्न की शुरूआत की। सुबह से ही उनके घर गुलदस्तों का आना लगा हुआ है। 
विज्ञापन


सोमवार को संजय दत्त की नई फिल्म 'प्रस्थानम' के टीजर रिलीज को लेकर दो दिन से तरह तरह की चर्चाएं मुंबई में तैरती रही हैं। शेमारू कंपनी ने उनको नोटिस भेजा है कि फिल्म 'प्रस्थानम' के रीमेक राइट्स उनके पास हैं लिहाजा संजय दत्त की प्रोडक्शन कंपनी ये फिल्म नहीं बना सकती। गौरतलब है कि शेमारू कंपनी के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें उल्लेख है कि यह कंपनी कथित रूप से बिना फिल्म निर्माताओं को बताए उनके ओटीटी राइट्स बेच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेमारू के नोटिस की परवाह किए बिना संजय दत्त की टीम फिल्म के टीजर लॉन्च की तैयारी बीती रात से ही कर रही है। मान्यता दत्त इन पूरी तैयारियों को खुद निगरानी भी कर रही हैं। संजय दत्त इस मौके पर देश भर से आए खासमखास प्रशंसकों के साथ केक काटने वाले हैं। संजय दत्त अपनी अगली फिल्म 'प्रस्थानम' के टीजर को लेकर काफी आश्वस्त हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस टीजर में संजय दत्त अपने असली तेवरों के साथ नजर आएंगे। फिल्म का बड़ा हिस्सा लखनऊ और उसके आसपास शूट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed