सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt diagnosed with lung cancer take break from films

संजय दत्त को हुआ स्टेज 3 का लंग कैंसर, फिल्मों से ब्रेक लेने का किया एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 11 Aug 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt diagnosed with lung cancer take break from films
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह फिलहाल फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेकर रहे हैं, लेकिन अब खबर सामने आई है कि संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। 

Trending Videos


यह जानकारी मिलते ही उन्हें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान जैसे सितारों ने फोन भी किया लेकिन फिलहाल उनकी किसी से बात नहीं हो सकी है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं। संजय दत्त के जो मित्र उनके आवास पर ये जानकारी मिलने के बाद पहुंचे, उनके मुताबिक कैंसर अभी जिस स्टेज में है, उसका इलाज हो सकता है। लेकिन इसके लिए संजय दत्त को तुरंत अमेरिका के लिए निकलना होगा। संजय दत्त की एक फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर भी मंगलवार को रिलीज होना था, लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में संजय दत्त अस्पताल में भर्ती हुए थे, सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर लौटने के बाद संजय दत्त ने कहा कि उन्हें कुछ समय का ब्रेक चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि किसी भी तरह की अफवाहें नहीं फैलाएं। वह जल्द ही काम पर लौटेंगे। 

Sanjay Dutt diagnosed with lung cancer take break from films
संजय दत्त - फोटो : ट्विटर

संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हेलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हों और कुछ भी बेवजह अफवाहें ना फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'

वहीं यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग को संजय दत्त की तबीयत ठीक न होने की वजह से फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म का अंतिम शेड्यूल ही बचा है लेकिन अब यह पूरा तभी किया जाएगा जब संजय की तबीयत दुरुस्त हो जाएगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🏻

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

Sanjay Dutt diagnosed with lung cancer take break from films
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को अचानक से संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी की वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके साथ ही फिल्म 'शमशेरा' करण मल्होत्रा की बनाई गई योजना पर पानी फिर गया। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की कुछ दिन की शूटिंग बाकी है जिसमें दो से तीन दिन का काम संजय दत्त का भी बचा है। यह शूटिंग इसी हफ्ते शुरू होनी थी लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से संजय को अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। संजय दत्त जब अस्पताल में भर्ती हुए तो उनका कोविड 19 टेस्ट कराया गया था जो कि निगेटिव निकला था।

पढ़ें: फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत काफी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed