{"_id":"57c6cae24f1c1bbe122cbb1a","slug":"sanjay-dutt-doing-adult-comedy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों एडल्ट कॉमेडी करने को मजबूर हो रहे संजू बाबा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों एडल्ट कॉमेडी करने को मजबूर हो रहे संजू बाबा
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संजय दत्त ने इन दिनों खुद को काम में पूरी तरह मसरूफ कर लिया है। वो कई फिल्में कर रहे हैं जो अलग-अलग जॉनर की हैं। वो एडल्ट कॉमेडी पर भी फोकस कर रहे हैं। संजय दत्त का कहना है कि दर्शकों को एडल्ट और सेक्स कॉमेडी भी भा रही है। लिहाजा उस मिजाज की फिल्में भी बन रही हैं। उनके पास कई स्क्रिप्ट आई हैं। उनमें मिलाप झावेरी की भी स्क्रिप्ट है। वो अच्छी हैं। उनमें कमाल का ह्यूमर है।
संजू बाबा लिख सकते हैं अपनी ऑटोबायोग्राफी
संजय दत्त
उन्होंने कहा कि अब वो अपनी ऑटोबायोग्राफी लिख सकते हैं। बशर्ते कोई नामी गिरामी प्रकाशक उनसे संपर्क साधे। जहां तक उनकी बायोपिक की बात है, उसकी प्रगति के बारे में राजकुमार हिरानी ही बता सकेंगे। उन्होंने अपनी जिंदगी के सारे पन्ने उनके सामने खोल दिए थे। उन्हें लगता है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी। जेल से निकलने के बाद उन्होंने सबसे पहले एक बनियान का विज्ञापन शूट किया था। उनका कहना है कि इतने वर्षों बाद कैमरा और लाइट देखकर कमाल का अनुभव हुआ।