{"_id":"5d3d796e8ebc3e6d1d71d830","slug":"sanjay-dutt-film-prasthanam-teaser-will-release-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजू के प्रशंसकों का मुंबई पहुंचना शुरू, प्रस्थानम के टीजर लॉन्च के साथ कटेगा स्पेशल बर्थडे केक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजू के प्रशंसकों का मुंबई पहुंचना शुरू, प्रस्थानम के टीजर लॉन्च के साथ कटेगा स्पेशल बर्थडे केक
Sun, 28 Jul 2019 04:09 PM IST
anand anand
मुबंई डेस्क, अमर उजाला
मुबंई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 28 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में संजू बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त अपने 60वें जन्मदिन क पूर्वसंध्या पर पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरे और हौसलों से लबरेज दिखाई दिए। बांद्रा स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकों और परिचितों का आना जाना शुक्रवार से ही जारी है। लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और संजू बाबा मुस्कुराकर सबकी दुआएं कबूल भी कर रहे हैं।
सोमवार को संजय दत्त की नई फिल्म प्रस्थानम का टीजर रिलीज हो रहा है। फिल्म के टीजर लॉन्च की तैयारी भी काफी खास रखी गई है। मान्यता दत्त ने अपने पति के लिए इस दिन एक खास केक मंगवाया है। ये केक संजय दत्त अपने देश भर से आए खासमखास प्रशंसकों के साथ काटने वाले हैं। इन प्रशंसकों को खास न्यौता देकर मुंबई बुलाया गया है।
वहीं, संजय दत्त की अगली फिल्म प्रस्थानम के टीजर की भी रिलीज से पहले ही काफी तारीफें हो रही हैं। साउथ की इसी नाम की हिट फिल्म की रीमेक के तौर पर बनी निर्देशक देवा कट्टा की इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अली फजल, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ के भी अहम किरदार हैं। फिल्म का बड़ा हिस्सा लखनऊ औऱ उसके आसपास शूट हुआ है और सूत्रों की मानें तो फिल्म पूरी तरह से संजय दत्त के असली तेवरों के साथ बनी है।
विज्ञापन
संजय दत्त कुछ दिन पहले ही ऊटी में अपनी एक और फिल्म सड़क 2 का शेड्यूल पूरा करके लौटे हैं। अपने पसंदीदा निर्देशक महेश भट्ट के साथ अरसे बाद काम करके संजू काफी खुश बताए जाते हैं। महेश भट्ट की फिल्मों नाम, सड़क, कब्जा और गुमराह ने संजय दत्त को सुपरस्टार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।