संजय दत्त और महिमा चौधरी की 'कुरुक्षेत्र' को पूरे हुए 25 साल, जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से
25 Years Of Kurukshetra: फिल्म 'कुरुक्षेत्र' की रिलीज को 10 नवंबर को 25 साल पूरे हो रहे हैं। महेश मांजरेकर निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त और महिमा चौधरी ने लीड रोल अदा किया। पढ़िए फिल्म से जुड़े किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'वास्तव' संजय दत्त की लोकप्रिय फिल्मों में शामिल है। साल 1999 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसके बाद महेश मांजरेकर ने संजय दत्त के साथ एक और फिल्म बनाई और नाम था 'कुरुक्षेत्र'। आज 10 नवंबर को उसकी सिल्वर जुबली है। संजय दत्त की जोड़ी महिमा चौधरी के साथ जमी थी। इनके अलावा ओम पुरी, मुकेश ऋषि और शिवाजी साटम जैसे सितारे भी अहम रोल में थे।
कनाडा में हुई थी रिलीज
यह फिल्म कनाडा के सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई थी। 'वास्तव' के बाद महेश मांजरेकर के साथ संजय दत्त की यह दूसरी फिल्म थी। हालांकि, इससे पहले वे उनकी 'निदान' में कैमियो रोल कर चुके थे।
इस अवॉर्ड के लिए संजय दत्त को किया गया नॉमिनेट
इस फिल्म के लिए संजय दत्त को साल 2001 में स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, अवॉर्ड पर ऋतिक रोशन का कब्जा रहा। उन्हें उसी साल रिलीज हुई 'कहो ना...प्यार है' के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, संजय दत्त ने 'मिशन कश्मीर' के लिए उसी समारोह में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'कुरुक्षेत्र' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें संजय दत्त ईमानदार पुलिस अधिकारी एसीपी पृथ्वीराज सिंह की भूमिका में नजर आए। वहीं, महिमा चौधरी ने उनकी पत्नी अंजलि का रोल निभाया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। इसने 'वास्तव' जैसी लोकप्रियता नहीं हासिल की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 11.02 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन किया था। इसे करीब 8.50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था।
फिल्म का संगीत
फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया और सुखविंदर सिंह ने तैयार किया। 'आप का आना दिल धड़कना' रोमांटिक टोन सेट करने वाला साबित हुआ। वहीं, 'बनठन के' को सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया और जबर्दस्त साबित हुआ।

कमेंट
कमेंट X