{"_id":"5d4bde3f8ebc3e6c9568ed74","slug":"sanjay-dutt-prasthanam-movie-poster-as-baldev-pratap-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आया संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का पोस्टर, साथ में लिखा है बलदेव प्रताप का धांसू डायलॉग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सामने आया संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का पोस्टर, साथ में लिखा है बलदेव प्रताप का धांसू डायलॉग
Thu, 08 Aug 2019 02:03 PM IST
Avinash Pal
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
प्रस्थानम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त के अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली हिंदी फिल्म प्रस्थानम का नया पोस्टर सामने आया है। 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म प्रस्थानम में संजय देव का किरदार एक राजनेता का है। बलदेव प्रताम सिंह नाम के इस नेता को सूबे के एक सियासी दल का मुखिया बनाया जाता है और उसके बाद उसके सगे औऱ सौतेले बेटे में इस विरासत को लेकर जो जंग छिड़ती है उसी की कहानी है प्रस्थानम।
विज्ञापन
‘यह गद्दी विरासत से नहीं, काबिलियत से मिलती है’ इस टैग लाइन के साथ जारी हुए फिल्म प्रस्थानम के पोस्टर में संजय दत्त एक विशालकाय कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। साउथ की एक हिट फिल्म की रीमेक के तौर पर बनी प्रस्थानम की कहानी एक राजनेता की विरासत को लेकर होने वाले संघर्ष की कहानी है जिसमें उसके दो बेटे आपस में भिड़ जाते हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर मान्यता दत्त है और इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन