Aakhri Sawal: 'धुरंधर 2' के बाद ‘आखिरी सवाल’ में नजर आएंगे संजय दत्त, पहला पोस्टर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट
Aakhri Sawal Release Date: आज फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
विस्तार
कब रिलीज होगी फिल्म ‘आखिरी सवाल’
‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने आज फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। इसकी पटकथा उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की स्टार कास्ट
‘आखिरी सवाल’ फिल्म में संजय के अल्वा अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कथित तौर पर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस पर आधारित बताई जा रही है। यह फिल्म एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द गिर्द घूमेगी।
‘आखिरी सवाल’ vs ‘पति पत्नी और वो दो'
आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो' भी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे अभिनेत्रियां नजर आएंगी। इसका पहला पार्ट दर्शकों को पसंद आया था, ऐसे में ये फिल्म संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ के लिए सिनेमाघरों में मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
'केडी: द डेविल' में नजर आएंगे संजय दत्त
ध्रुव सरजा की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'केडी: द डेविल' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, और नोरा फतेही अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: Nagabandham Release Date: 'नागबंधम' के निर्माताओं ने अनाउंस की रिलीज डेट, एक्शन-एडवेंचर पर आधारित है फिल्म