सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt support Sri Sri Ravi Shankar campaign Drug Free India against Drugs

‘ड्रग फ्री इंडिया’ अभियान से जुड़े संजय दत्त, लिखा- 'भारत से लत दूर करना चाहता हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 11 Feb 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt support Sri Sri Ravi Shankar campaign Drug Free India against Drugs
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आजकल ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई को युवकों से साझा कर रहे हैं। वह नहीं चाहते कि युवा किसी भी तरह नशे के चंगुल में फंसें। यह वजह है कि वह एक नशा विरोधी अभियान का समर्थन कर रहे हैं। संजय दत्त ने रविवार को आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर के ‘ड्रग फ्री इंडिया’ अभियान को समर्थन देने की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। संजय ने लिखा, ‘मैं हमेशा भारत से ड्रग की लत को खत्म करने के लिए कुछ करना चाहता था। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रग फ्री इंडिया अभियान उसी ओर एक कदम है। मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण, यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं देश के युवाओं की मदद करना चाहता हूं।’ गौरतलब है कि ड्रग्स के साथ संजय के संघर्ष को उनकी बायोपिक ‘संजू’ में भी दर्शाया गया था। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने उनकी भूमिका निभाई है। मुन्ना भाई एमबीबीएस में काम कर चुके संजय दत्त के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, कपिल शर्मा, परिणीति चोपड़ा, बादशाह और वरुण शर्मा जैसी मशहूर हस्तियां भी इस अभियान का हिस्सा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed