फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Gandhi biological daughter moves bombay high court seeking stay on Indu Sarkar

'इंदु सरकार' की रिलीज पर लटकी तलवार, संजय गांधी की कथित बेटी ने लगाई याचिका

Sat, 22 Jul 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 22 Jul 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Gandhi biological daughter moves bombay high court seeking stay on Indu Sarkar
मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' काफी समय से लगातार विवादों में बनी हुई है। हाल ही में अपने आप को संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया पॉल ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। 
विज्ञापन


इसके लिए प्रिया ने कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दायर की थी। इसमें पूछा गया है कि फिल्म के डायरेक्टर बताएं इस फिल्म में क्या काल्पनिक है और क्या वास्तविक। हाल ही में मधुर भंडारकर ने बताया था कि 30% फिल्म तथ्यों पर आधारित है जबकि बाकी फिल्म काल्पनिक है। 
विज्ञापन


ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। प्रिया ने अपनी याचिका में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक भंडारकर फिल्म का फैक्चुअल पार्ट डिलीट नहीं करेंगे तब तक फिल्म की रिलीज को रोका जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के सेंसर बोर्ड की ओर से मिले सर्टिफिकेट पर भी रोक लगाने की मांग की है। आपको बता दें कि फिल्म को सीबीएफसी की ओर से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म में 12 कट भी लगाए गए हैं। प्रिया की इस याचिका की सुनवाई कोर्ट में 24 जुलाई को होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed