{"_id":"69918dedb71a7a8fd80832e5","slug":"sanjay-leela-bhansali-and-ketan-mehta-join-hand-for-film-jai-somnath-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली और केतन मेहता साथ आए, ‘जय सोमनाथ’ के लिए मिलाया हाथ; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय लीला भंसाली और केतन मेहता साथ आए, ‘जय सोमनाथ’ के लिए मिलाया हाथ; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
Sun, 15 Feb 2026 02:43 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:43 PM IST
सार
Sanjay Leela Bhansali And Ketan Mehta Upcoming Film Jai Somnath: संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर 'जय सोमनाथ' फिल्म का ऐलान किया है। यह दोनों मिलकर सोमनाथ की अमर गाथा को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए लेकर आएंगे।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली और केतन मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली और केतन मेहता बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर हैं। अब यह दोनों निर्देशक फिल्म ‘जय सोमनाथ’ के लिए साथ आए हैं। इस ऐतिहासिक कहानी के जरिए भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य विरासत बड़े पर्दे पर उतरेगी।
विज्ञापन
केतन मेहता संभालेंगे निर्देशन की कमान
'जय सोमनाथ' फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज (केतन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी) के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं केतन मेहता इस फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। ‘जय सोमनाथ’ फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
विज्ञापन
फिल्म में क्या होगी कहानी?
फिल्म 'जय सोमनाथ' की कहानी 1025-1026 ईस्वी के उस दौर में लेकर जाएगी। जब महमूद गजनी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूटा था। यह भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जो विनाश के बाद फिर से खड़े होने की ताकत को दिखाता है। सोमनाथ मंदिर की गौरव गाथा को इस फिल्म में दिखाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: क्या 'लव एंड वॉर' से पहले रिलीज होगी 'रामायण'? रणबीर कपूर ने दी अपडेट; 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर कही ये बात
क्यों खास है संजय लीला भंसाली और केतन मेहता यह प्रोजेक्ट
फिल्म 'जय सोमनाथ' संजय लीला भंसाली और केतन मेहता के लिए एक खास प्रोजेक्ट्स है। दरअसल, दोनों ही फिल्ममेकर गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। वह सोमनाथ मंदिर के महत्व को, उसके इतिहास को अच्छे से समझते हैं। साथ ही दोनों एक उम्दा फिल्ममेकर हैं तो इस कहानी में जान डालने का काम बखूबी कर सकते हैं। सिनेमैटिक नजरिए भी यह फिल्म दर्शकों को चौंका सकती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन