फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali Movie Love And War Set Crew member Dies FWICE Takes Action

भंसाली के सेट पर गई थी कर्मचारी की जान, चार दिन बाद FWICE ने उठाया बड़ा कदम; पीड़ित परिवार को मिलेंगे 40 लाख

Sun, 21 Jun 2026 02:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 21 Jun 2026 02:40 PM IST
सार

Movie Love And War Set Crew Member Death Case: बीते दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर 42 वर्षीय चंद्रधारी यादव नाम के कारपेंटर की मौत हो गई। इस मामले पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज ने कार्रवाई की है। इसके ही संजय लीला भंसाली की तरफ से पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपये देने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Movie Love And War Set Crew member Dies FWICE Takes Action
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

17 जून की सुबह करीब 3 बजे गोरेगांव (पूर्व) में रॉयल पंप स्टूडियो में 'लव एंड वॉर' का सेट लगा था। इस फिल्म के सेट पर एक हादसे में 42 साल के चंद्रधारी यादव की मौत हो गई। यह फिल्म संजय लीला भंसाली बना रहे हैं, इसमें लीड रोल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। इस घटना के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज और फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मजदूर यूनियन ने मिलकर फिल्म के प्रोड्यूसर्स से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की। 

विज्ञापन


कौन था मृतक शख्स चंद्रधारी यादव 

चंद्रधारी यादव एक कारपेंटर थे और फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मजदूर यूनियन के सदस्य थे। यूनियन के प्रतिनिधियों के मुताबिक शुरुआती तौर पर लगा कि उनकी मौत शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। हालांकि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। चंद्रधारी यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। परिवार को इस मुश्किल घड़ी में आर्थिक सहायता मिल सके, इसके लिए प्रयास किए गए। 

विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali Movie Love And War Set Crew member Dies FWICE Takes Action
'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

पीड़ित परिवार को मिलेंगे 40 लाख 

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज और फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मजदूर यूनियन ने मिलकर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के प्रोड्यूसर्स से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है। इसके बाद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने चंद्रधारी यादव के परिवार को 40 लाख रुपये देने की पेशकश की।


FWICE पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद करेगी आगे की कार्रवाई

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी का कहना है, ‘आर्थिक मुआवजे के अलावा हमने प्रोड्यूसर से मृतक के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी लेने का भी अनुरोध किया है। अक्सर वर्करों से तय आठ से दस घंटे से कहीं ज्यादा काम कराया जाता है। काम के दौरान कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से खुद को कितना थका सकता है, इसकी भी एक सीमा होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे।’ 

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे कहते हैं, ‘चंद्रधारी पिछले तीन दिनों से लगातार सेट पर काम कर रहे थे और जिस दिन हादसा हुआ, उस दिन सुबह 7 बजे से रात 3 बजे तक ड्यूटी पर थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक उन्हें बिजली का झटका लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हमने संजय लीला भंसाली को पत्र लिखकर चंद्रधारी की पत्नी को उनके प्रोडक्शन हाउस में नौकरी देने का भी अनुरोध किया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed