फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanya Malhotra Bobby Deol Nikhil Dwivedi and Anurag Kashyap Movie Bandar Release Date Announced

Bandar:'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Fri, 20 Feb 2026 12:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Feb 2026 12:42 PM IST
सार

Bandar Release Date: बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म मार्च में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Sanya Malhotra Bobby Deol Nikhil Dwivedi and Anurag Kashyap Movie Bandar Release Date Announced
फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉबी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बंदर'/ 'मंकी इन अ केज' को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल सितंबर में इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच भी पहुंचने वाली है। आज शुक्रवार को इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


कब रिलीज होगी 'बंदर'?
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी, बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी अभिनीत फिल्म 'बंदर' इस साल मई में सिनमाघरों में रिलीज होगी। एक नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। साझा किए गए पोस्टर में बॉबी देओल इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nikhil Dwivedi (@nikhildwivedi25)


सिस्टम की चालबाजी में फंसे सख्स की कहानी है 'बंदर'
फिल्म 'बंदर' को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते साल जुलाई में रिलीज किया किया गया था। तब इस फिल्म का सलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक पहुंच रही है। यह फिल्म एक शख्स की मुश्किल से भरी और इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, जो समाज की चालबाजी और सिस्टम के गलत इस्तेमाल में फंस गया है। 

Toxic Teaser Reaction: यश के नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस, जानिए ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर दिए कैसे रिएक्शन


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)


क्रेजी हुए बॉबी देओल के फैंस
फिल्म 'बंदर' के निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप ने संभाली है। वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'ब्लैक फ्राइडे' और 'अग्ली' जैसी फिल्में बनाने के लिए लोकप्रिय हैं। अनुराग अपने अलग और रियल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ नए प्रोजेक्ट को लाए हैं। आज रिलीज हुए बॉबी देओल के पोस्टर को देख यूजर्स तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के प्रति उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed