सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sapna Choudhary Marriage With Veer Sahu In Trouble? Bigg Boss Contestant Want To Remove Tattoo know the reason

क्या तलाक लेने वाली हैं सपना चौधरी? मिटाने वाली हैं पति वीर साहू के नाम का टैटू; जानिए पूरा सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 20 May 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Sapna Choudhary Remove Tattoo: सपना चौधरी ने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटाने की बात कही है, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तो क्या वाकई में सपना तलाक लेने वाली हैं? जानिए क्या है सच्चाई।

Sapna Choudhary Marriage With Veer Sahu In Trouble? Bigg Boss Contestant Want To Remove Tattoo know the reason
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की शादी को 6 साल हो चुके हैं और उनके दो बेटे (पोरस और शाहबीर) हैं। लेकिन हाल ही में आए सपना के एक इंटरव्यू के बाद दोनों के रिश्ते में अनबन और खटपट की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गई हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सब ठीक है या बात तलाक तक पहुंच गई है।

Trending Videos

टैटू हटवाने को लेकर उठा विवाद
एक इंटरव्यू के दौरान जब सपना से उनकी लव मैरिज और हाथ पर लिखे पति 'वीर' के नाम के टैटू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह अपने हाथ से यह टैटू हटवाने वाली हैं। आमतौर पर लोग टैटू को प्यार की निशानी मानते हैं, इसलिए सपना के इस फैसले से फैंस हैरान रह गए। हालांकि, अफवाहें उड़ने से पहले ही सपना ने खुद इस पर सफाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपना चौधरी ने क्या सफाई दी?
सपना ने बताया कि टैटू हटवाने का कारण उनका काम (एक्टिंग) है, न कि कोई घरेलू झगड़ा। उन्होंने कहा, 'एक फिल्म की शूटिंग के दौरान टैटू को छुपाने के लिए चेहरे से ज्यादा मेकअप हाथ पर करना पड़ा, जिससे काफी समय बर्बाद हुआ।' सपना आगे चलकर एक्टिंग में ज्यादा काम करना चाहती हैं। फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने पड़ते हैं और यह टैटू उसमें रुकावट बन रहा है। 

सपना ने पहले ही साफ कर दिया ताकि बाद में टैटू हटा देखकर लोग उनके रिश्ते को लेकर गलत अफवाहें न उड़ाएं। इसके बावजूद, जब इंटरव्यू में पति-पत्नी के रिश्ते और झगड़ों पर बात हुई, तो सपना ने बड़े ही बेपरवाह अंदाज में जवाब दिया। उनका यह अंदाज फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या यह शादी सिर्फ दिखावे की रह गई है?

विज्ञापन

कौन हैं वीर साहू और सपना चौधरी?
वीर साहू हरियाणा के मशहूर सिंगर, राइटर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हैं। उन्होंने 'थड्डी बड्डी' और 'खलनायक' जैसे गाने गाए हैं। वहीं सपना हरियाणा और पंजाब की बेहद लोकप्रिय डांसर और एक्ट्रेस हैं। 'बिग बॉस 11' से इन्हें देशभर में पहचान मिली। 'मैडम सपना' उनकी आने वाली फिल्म का नाम है। 

यह भी पढ़ें: अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म में 'सैयारा' फेम अहान पांडे की एंट्री, जानें किस पर आधारित होगी फिल्म?


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed