'अब तक सदमे में हूं'; ट्विशा शर्मा की मौत मामले पर अभिनेत्री श्वेता वर्मा ने जताई हैरानी; कहा- 'सच सामने आएगा'
Twisha Sharma Case: भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में अभिनेत्री श्वेता वर्मा ने रिएक्शन दिया है। बता दें कि ट्विशा और श्वेता ने फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' में साथ काम किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले की जांच जारी है। ट्विशा फिल्मों में काम कर चुकी थीं। उनकी फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' में काम कर चुकीं अदाकारा श्वेता वर्मा ने ट्विशा की मौत की खबर पर हैरानी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।
12 मई को ससुराल में मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा
अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की को-स्टार श्वेता वर्मा ने उनकी अचानक हुई मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे अब भी सदमे में हैं। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने पति, वकील समर्थ सिंह के घर पर मृत पाई गई थीं। ट्विशा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता ने ट्विशा को याद करते हुए कहा कि वे बेहद मिलनसार इंसान थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस मामले में सही तरीके से जांच होगी और सच सामने आएगा।
श्वेता वर्मा बोलीं- 'उनमें बहुत पॉजिटिव एनर्जी थी'
'यह खबर सुनकर मैं अब भी सदमे में हूं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही। खासकर शादी के महज छह महीने बाद ही। मुझे फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। हालांकि, हमारी बातचीत बहुत कम हुई थी, फिर भी हमने कुछ मजेदार बातें कीं और खूब हंसी-मजाक किया। उन्होंने आगे कहा, 'उनमें इतनी पॉजिटिव एनर्जी थी कि वह कभी ऐसी इंसान नहीं लगीं, जो ऐसा कोई कदम उठाए। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मामले की जांच ठीक से होगी, सच सामने आएगा और इंसाफ मिलेगा'।
मिस पुणे रह चुकी थीं ट्विशा
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से हुई थी। उनके परिवार ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। बता दें कि कॉर्पोरेट जगत में कदम रखने से पहले उन्होंने तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' (2021) और हिंदी फिल्म 'जरा संभल के' (2018) में काम किया था। मॉडलिंग के दिनों में उन्होंने 'मिस पुणे' का खिताब भी जीता था।