सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   film cocktail 2 song mashooqa copied from italian song internet comparing shahid and kriti new song

Mashooqa: फिर चर्चा में आए प्रीतम, यूजर्स ने इस इटैलियन गाने से की 'कॉकटेल 2' के नए गाने 'माशूका' की तुलना

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 20 May 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 Song Mashooqa Copied: फिल्म  'कॉकटेल 2' के गाने 'माशूका' को एक तरफ जहां फैंस इतना प्यार दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस गाने को इटैलियन गाने की कॉपी होने को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी तुलना भी कर रहे हैं।

film cocktail 2 song mashooqa copied from italian song internet comparing shahid and kriti new song
शाहिद कपूर, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'जब तलख' को दर्शकों मे काफी प्यार दिया। मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने 'माशूका' को भी रिलीज किया है। जहां लोगों को गाने में दिखाया गया रोमांस पसंद आया है। वहीं कुछ फैंस इसे एक इटैलियन गाने की कॉपी बता रहे हैं। 
Trending Videos


'माशूका' को बता रहे 'से सो अर्रुबाते' की कॉपी
शाहिद की आगामी फिल्म  'कॉकटेल 2' का गाना 'माशूका' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में शाहिद कपूर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आने के बाद इस गाने को फैंस काफी पसंद किया। मगर दूसरी तरफ कुछ फैंस इसे 1993 के एक इटैलियन गाने 'से सो अर्रुबाते ए नोना' की कॉपी बता रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है। इसके पहले भी 2017 में कंपोजर पर फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के एक गाने को लेकर कॉपी करने के आरोप लग चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

film cocktail 2 song mashooqa copied from italian song internet comparing shahid and kriti new song
शाहिद कपूर, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने किया प्रीतम का बचाव
सोशल मीडिया पर फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'माशूका' मे बहस छेड़ दी। जिसके बाद प्रीतम के फैंस उनके बचाव में उतरे। एक यूजर ने समझाते हुए कहा कि यह चोरी नहीं सैंपलिंग है। इसके साथ ही म्यूजिक की दुनिया में यह तरीका पुराना है। इसमें आप किसी गाने की मुख्य धुन लेते हैं और उस पर दूसरे वाद्य यंत्रों की धुनें जोड़कर बोल बदल देते हैं। यहां तक की पिटबुल, टेलर स्विफ्ट, कान्ये और कई अन्य कलाकार भी गानों में सैंपलिंग का इस्तेमाल करते हैं।

film cocktail 2 song mashooqa copied from italian song internet comparing shahid and kriti new song
कॉकटेल 2 कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
'मशूका' के बारे में 
फिल्म 'कॉकटेल' के इस गाने 'माशूका' का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इसके साथ ही राघव चैतन्य और महमूद रुआ काय ने इसे गाया है। इस गाने के द्वारा कृति सेनन और शाहिद के किरदारों की कहानी को बयां किया गया है।  जो एक साथ यात्रा करते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed