सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   83 years old Amitabh Bachchan Discharged from Hospital after Routine Check Up

Amitabh Bachchan: दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ? सोशल मीडिया पर हुए कई दावे; बिग बी ने यूं दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 20 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan Health Update: मंगलवार देर रात खबर सामने आई कि अमिताभ बच्चन बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। वो दो दिन से नानावटी हॉस्पिटल में हैं और अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद हैं। जानें क्या है मामला...

83 years old Amitabh Bachchan Discharged from Hospital after Routine Check Up
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मंगलवार शाम अफवाह उड़ी कि वो बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि यह अफवाह सच साबित नहीं हुई। अभिनेता ने मंगलवार देर रात दो दिन के अंतराल के बाद एक ट्वीट और ब्लॉग पोस्ट शेयर कर अपनी सेहतमंदी का इशारा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इन अफवाहों पर जवाब भी दे दिया है।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियोे शेयर कर दावा किया था कि अमिताभ मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 16 मई को वहां भर्ती करवाया गया था। उन्होंने ये भी दावा किया कि अभिषेक बच्चन भी मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे पिता को देखने अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहीं, कुछ सूत्रों की मानें तो अमिताभ रुटीन चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे और जांच के बाद वे घर लौट आए। उनकी सेहत बेहतर है और घबराने वाली कोई बात नहीं।'

घर लौटकर महानायक ने मंगलवार देर रात 12 बजे अपने ब्लॉग पर भी कुछ नया पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,
'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें 
इर बीर फत्ते, कहन ,चल हमऊ, पिलावे सुरु करें !!!! 
बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे 
मुंह में डालन लागै जैसे , बोलन लागे काग रे !!!!! 
एक रहे ‘हिल’ भैया की पढ़ाई का दर्पण ; औ दूसर विलिंग्टन की याद !! 

83 years old Amitabh Bachchan Discharged from Hospital after Routine Check Up
अमिताभ बच्चन-कमल हासन - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 
83 साल के अमिताभ बच्चन केबीसी के इस सीजन की शूटिंग खत्म होने के बाद से घर पर हैं। आखिरी बार वो साल 2024 में रिलीज हुई दो फिल्मों में नजर आए थे। इसमें से एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'वेट्टैयन' थी जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। दूसरी थी नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD', जिसमें बिग बी ने अश्वत्थामा की अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने कमल हासन के साथ इस फिल्म के सेकंड पार्ट की शूटिंग पूरी की है जो हैदराबाद में जारी है।

83 की उम्र में एक्टिव हैं महानायक
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी अपने काम को लेकर काफी एक्टिव हैं। वो इस उम्र में भी अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया और ब्लॉग में भी काफी सक्रिय रहते हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों से काम में व्यस्त ना होने के चलते अमिताभ कुछ परेशान रहते हैं। वाे आए दिन सबको सलाह देते हैं कि अपने आपको व्यस्त रखें और काम करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed