Amitabh Bachchan: दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ? सोशल मीडिया पर हुए कई दावे; बिग बी ने यूं दिया जवाब
Amitabh Bachchan Health Update: मंगलवार देर रात खबर सामने आई कि अमिताभ बच्चन बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। वो दो दिन से नानावटी हॉस्पिटल में हैं और अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद हैं। जानें क्या है मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
T 5746 - पिलोरी - बड़ुंबा !!! ✏️
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 19, 2026
इससे पहले विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियोे शेयर कर दावा किया था कि अमिताभ मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 16 मई को वहां भर्ती करवाया गया था। उन्होंने ये भी दावा किया कि अभिषेक बच्चन भी मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे पिता को देखने अस्पताल पहुंचे थे।
वहीं, कुछ सूत्रों की मानें तो अमिताभ रुटीन चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे और जांच के बाद वे घर लौट आए। उनकी सेहत बेहतर है और घबराने वाली कोई बात नहीं।'
'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें
इर बीर फत्ते, कहन ,चल हमऊ, पिलावे सुरु करें !!!!
बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे
मुंह में डालन लागै जैसे , बोलन लागे काग रे !!!!!
एक रहे ‘हिल’ भैया की पढ़ाई का दर्पण ; औ दूसर विलिंग्टन की याद !!
83 साल के अमिताभ बच्चन केबीसी के इस सीजन की शूटिंग खत्म होने के बाद से घर पर हैं। आखिरी बार वो साल 2024 में रिलीज हुई दो फिल्मों में नजर आए थे। इसमें से एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'वेट्टैयन' थी जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। दूसरी थी नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD', जिसमें बिग बी ने अश्वत्थामा की अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने कमल हासन के साथ इस फिल्म के सेकंड पार्ट की शूटिंग पूरी की है जो हैदराबाद में जारी है।
83 की उम्र में एक्टिव हैं महानायक
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी अपने काम को लेकर काफी एक्टिव हैं। वो इस उम्र में भी अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया और ब्लॉग में भी काफी सक्रिय रहते हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों से काम में व्यस्त ना होने के चलते अमिताभ कुछ परेशान रहते हैं। वाे आए दिन सबको सलाह देते हैं कि अपने आपको व्यस्त रखें और काम करते रहें।