सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Angry On Paparazzi Warns After Hospital Incident Viral Video Says Not Forgotten How To Fight At 60

‘60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’, आखिर किस पर भड़के सलमान खान? बोले- पिक्चर से ज्यादा जिंदगी जरूरी है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 20 May 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan: आखिर किस पर आधी रात को सलमान को आया गुस्सा? सोशल मीडिया पर ही सुना डाली खरी-खोटी, अपनी फिल्म तक की नहीं की परवाह। जानें क्या है पूरा मामला...

Salman Khan Angry On Paparazzi Warns After Hospital Incident Viral Video Says Not Forgotten How To Fight At 60
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बीती रात सलमान खान को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। इस दौरान जब वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की, तो भाईजान काफी भड़क गए और उन्होंने पैप्स को जमकर फटकार लगा दी। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और पैप्स को वहां भी फटकार लगाई।

Trending Videos

अगर मेरे दर्द का मजा लेने की कोशिश की तो…
सलमान खान ने देर रात लगभग तीन बजे के करीब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। इनमें सलमान ने अलग-अलग एक्सप्रेशन के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट कीं। साथ ही उन्होंने अस्पताल के बाहर पैपराजी के खड़े होने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पोस्ट में सलमान ने अपनी सेल्फी के साथ लिखा, ‘अगर मैंने किसी प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द का मजा लेते हुए देखा, जिस प्रेस के लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिसके साथ मैंने बातचीत की है, जिसकी देखभाल की है और यह सुनिश्चित किया है कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।’
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)




यही नहीं सलमान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की परवाह न करते हुए जिंदगी को फिल्म से ज्यादा जरूरी बताया। अगली पोस्ट में अगली सेल्फी के साथ भाईजान ने आगे लिखा, ‘लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो चुप रहो, मजे न लो। पिक्चर ज्यादा जरूरी है या जिंदगी।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


 

ऐसे मैं सौ जला दूंगा
सलमान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे और भी पोस्ट किए जिनमें अपनी नाराजगी जाहिर की। एक अन्य मुस्कुराती सेल्फी के साथ सलमान ने लिखा, ‘ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार। कोशिश कर लेना मेरे साथ, बस कोशिश कर लेना। जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)




सलमान खान ने आगे अपनी उम्र का हवाला देते हुए ये भी याद दिलाया कि वो अभी भी लड़ना नहीं भूले हैं। सलमान ने एक गंभीर मुद्रा की सेल्फी के साथ लिखा, ‘साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना। जेल में डालोगे, हा हा…।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


 

Salman Khan Angry On Paparazzi Warns After Hospital Incident Viral Video Says Not Forgotten How To Fight At 60
पैपराजी पर भड़के सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल के बाहर भी पैप्स पर भड़के थे सलमान
इससे पहले हिंदुजा अस्पताल के बाहर से सलमान खान के वीडियो सामने आए थे, जहां वो बार-बार पैपराजी के चिल्लाने और फोटो लेने को लेकर नाराज नजर आए थे। उन्होंने पैप्स को फटकार भी लगाई थी।

खबरों के मुताबिक, फोटोग्राफरों ने सबसे पहले सलमान को तब देखा जब उनकी गाड़ी एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी और बाद में अस्पताल तक उनका पीछा किया। जैसे ही वे अस्पताल से बाहर निकले, कुछ फोटोग्राफरों ने कथित तौर पर उनका ध्यान खींचने के लिए भाई भाई चिल्लाना शुरू कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)




अभिनेता ने फिर उन्हें अस्पताल के पास चुप रहने को कहा और कथित तौर पर उनसे पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसी प्रतिक्रिया देते?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed