Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, इमोशनल नोट शेयर कर दी जानकारी; बताई ये वजह
Rhea Chakraborty: 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के बाद रिया चक्रवर्ती के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया कि वे कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं। साथ ही उन्होंने वजह का भी खुलासा किया।
रिया ने शेयर किया इमोशनल नोट
रिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का ऐलान कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि वे थोड़ा खोया हुआ महसूस कर रही हैं और अब कुछ समय के लिए रुककर सुकून और असली जिंदगी के पलों को जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना हर पल को कैमरे में कैद किए, बस शांति से जीना याद आ रहा है।
मैं खुद से थोड़ा दूर हो गई हूं
अपने नोट में रिया ने लिखा, ‘हाल ही में मुझे लग रहा है कि मैं खुद से थोड़ा दूर हो गई हूं। सोशल मीडिया का शोर, लगातार स्क्रॉल करना और हर चीज के साथ बने रहने की कोशिश अब उम्मीद से ज्यादा भारी लगने लगी है। मुझे सुकून और नोर्मल लाइफ की कमी महसूस हो रही है।’
ये भी पढ़ें- नोएडा-भोपाल केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन, पोस्ट कर लड़कियों को दी सीख; कहा- ‘पहले करियर, फिर शादी’
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मैं कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। थोड़ा धीरे चलना चाहती हूं, खुलकर सांस लेना चाहती हूं और उन चीजों से दोबारा जुड़ना चाहती हूं जो सच में मायने रखती हैं। फिलहाल पोस्ट करने से ज्यादा जिंदगी के पलों को जीना चाहती हूं। जल्द मिलते हैं।’
रिया की इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके लिए प्यार और चिंता जाहिर की। कई लोगों ने उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी और उनके फैसले को सही बताया।
जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उस समय रिया, सुशांत को डेट कर रही थीं। सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उनके व्हाट्सऐप चैट में कथित ड्रग पेडलर्स से बातचीत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में रिया को जमानत मिल गई, लेकिन लंबे समय तक उनके विदेश यात्रा करने पर रोक लगी रही।