सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan angry on Paparazzi video goes viral peps say sorry to Bhai Jan

Salman Khan Viral Video: पैपराजी पर भड़के सलमान खान? ऐसे घूरा कि मांगनी पड़ी माफी; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 19 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan warns paparazzi: मंगलवार देर रात सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वो हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। जब वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेरा तो भाईजान ने सबको पलटकर घूर दिया। गुस्सा करते हुए पूछा कि क्या आपमें दिमाग हैं?

Salman Khan angry on Paparazzi video goes viral peps say sorry to Bhai Jan
पैपराजी पर भड़के सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान बीते दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए। एक पोस्ट में उन्होंने अकेलेपन का जिक्र किया था। यह इतनी वायरल हुई कि उन्हें इसके लिए सफाई तक देनी पड़ी। अब सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी से नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं।

Trending Videos


क्यों भड़के सलमान ?
इस वायरल वीडियो में सलमान अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ हॉस्पिटल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वो वहां मौजूद पैपराजी को देखकर नाराज होते हैं। पैपराजी जब हॉस्पिटल के नीचे चिल्ला-चिल्लाकर उनका नाम पुकारते हैं तो एक्टर उन्हें बुरी तरह घूरते हैं। फिर सलमान ने पैपराजी से पूछा कि उनके पास सेंस है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, एक्टर हॉस्पिटल के नीचे पैपराजी के शोर मचाने पर नाराज थे। वहीं एक्टर का गुस्सा देखकर कुछ पैपराजी उन्हें सॅारी बोलकर वहां से चले गए।
 
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


यूजर्स को हुई सेहत की चिंता
हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि सलमान किस बात पर नाराज हो रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'पैपराजी का करियर खतरे में है।' वहीं कुछ यूजर्स ने भाईजान की सेहत को लेकर चिंता जताई है। एक ने लिखा, 'सलमान खान काफी पतले हो गए हैं।'

Salman Khan angry on Paparazzi video goes viral peps say sorry to Bhai Jan
पैपराजी पर भड़के सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने शेरा को दी बधाई
इस बीच सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बॉडीगार्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है 'जन्मदिन मुबारक हो शेरा।'

सलमान की मां हुईं परेशान
आपको बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में अकेलेपन पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट के वायरल होने पर उन्होंने साफ किया था कि वह अकेले नहीं हैं। उनके पास एक अच्छा परिवार है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्ट वायरल होने के बाद उनकी मम्मी पूछने लगी कि क्या हुआ बेटा। उन्होंने लोगों से खुश रहने की अपील की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)




सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इसके अलावा, सलमान के पास नयनतारा के साथ एक और फिल्म भी है। अभी इसका टाइटल रिवील नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed