‘बॉलीवुड में लोगों ने जश्न मनाना बंद कर दिया’, अनुपम खेर का खुलासा इस डर से पार्टी नहीं करते सेलेब्स
Anupam Kher: अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अब पार्टीज न होने और लोगों के अपनी जीत का जश्न न मनाने पर चिंता जताई। साथ ही एक्टर ने बताया कि आखिर अब किस डर की वजह से सेलेब्स नहीं करते पार्टी…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर 71 साल की उम्र में भी फिल्मों और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो लगातार नई फिल्में साइन कर रहे हैं और अवॉर्ड भी जीत रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी इंडो-कैनेडियन फिल्म 'कैलोरी' के लिए यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान इस अवॉर्ड को सेलिब्रेट करने के सवाल पर अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में पार्टी और जश्न मनाने के बदलते कल्चर पर बात की। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के डर से अब पार्टी करना और सेलिब्रेट करना ही बंद कर दिया है।
अब बॉलीवुड में पार्टियां नहीं होतीं
बॉलीवुड में जश्न मनाने के कल्चर के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं अभी अनिल कपूर से बात कर रहा था कि लोगों ने जीवन और अपनी जीत का जश्न मनाना बंद कर दिया है। क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग उसे भी कुछ न कुछ बोल देंगे।
यश चोपड़ा या सुभाष घई जैसे निर्देशकों द्वारा आयोजित शानदार बॉलीवुड पार्टियां हुआ करती थीं, लेकिन आज ऐसा नहीं होता। अब लोगों को जश्न मनाने में डर लगता है कि कहीं न कहीं कोई कुछ गलत निकाल लेगा और यह डर जायज भी है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं और हमें खुद को इसके अनुरूप ढालना होगा, लेकिन तकलीफ तो कभी-कभी होती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिलम ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह साल 2006 में आई उनकी सफल फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में उनके साथ फिरसे बोमन ईरानी और रणवीर शौरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी एक और फिल्म ‘फ्लिकर’ का पोस्टर जारी किया था।