सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Again Breaks Silence On Rs 5 Crore Fraud Allegations Says If It Was Loan Then Why Call It Fraud

‘5 करोड़ रुपये बड़ी रकम नहीं’, चेक बाउंस मामले पर फिर बोले राजपाल यादव; कहा- इसे बेवजह सनसनीखेज बनाया गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 20 May 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने एक बार फिर अपने पांच करोड़ रुपए के कथित धोखाधड़ी व चेक बाउंस मामले पर अपनी बात रखी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Rajpal Yadav Again Breaks Silence On Rs 5 Crore Fraud Allegations Says If It Was Loan Then Why Call It Fraud
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajpalofficial
विज्ञापन

विस्तार

राजपाल यादव इन दिनों फिलहाल 5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। यह रकम 5 करोड़ रुपए की थी, जो अब बढ़कर 9 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। राजपाल इस बारे में कई बार खुलकर बात कर चुके हैं, अब एक बार फिर अभिनेता ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। एक्टर का कहना है कि मामले को गलत समझा गया है और इसे बेवजह सनसनीखेज बना दिया गया है।

Trending Videos

मामला धोखाधड़ी से संबंधित नहीं है
राजपाल यादव हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा कि 5 करोड़ रुपये कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है। अगर यह 500 करोड़ या 5000 करोड़ रुपये होते, तो शायद मुझे लगता कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि माननीय उच्च न्यायालय के जो भी आदेश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। अपनी बात स्पष्ट करते हुए राजपाल ने कहा कि यह मामला धोखाधड़ी से संबंधित नहीं है, बल्कि एक फिल्म प्रोजेक्ट में इनवेस्ट से जुड़ा है। प्रोजेक्ट की कीमत 22 करोड़ रुपये थी और इसमें कई लोगों की मेहनत और पैसा लगा था।

विज्ञापन

Rajpal Yadav Again Breaks Silence On Rs 5 Crore Fraud Allegations Says If It Was Loan Then Why Call It Fraud
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मामले को गलत तरीके से पेश किया गया
स्थिति को समझाने के लिए राजपाल ने फिल्म मेकिंग की तुलना चाय बनाने से की। उन्होंने कहा कि चाय सिर्फ एक चीज से नहीं बनती। इसमें चीनी, चाय की पत्तियां, दूध और कई लोगों का प्रयास शामिल होता है। इसी तरह एक फिल्म में भी कई लोगों का पैसा और मेहनत लगती है।

किसी फिल्म की रिलीज से पहले उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से उससे जुड़े सभी लोग प्रभावित होते हैं। सवाल यह भी है कि अगर यह लोन था और सभी डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं, तो इसे सार्वजनिक रूप से धोखाधड़ी क्यों कहा गया?

यह खामखा प्रचार था और लोगों ने जनता के सामने मामले को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने आगे दावा किया कि इस विवाद के कारण प्रोजेक्ट को रिलीज से पहले ही भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। एक्टर ने बताया कि फिल्म में लगभग 200 कलाकार और हजारों पब्लिक एक्टर शामिल थे और कानूनी मुद्दों के कारण इसके रुकने से पहले इसे 1000 सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी।

Rajpal Yadav Again Breaks Silence On Rs 5 Crore Fraud Allegations Says If It Was Loan Then Why Call It Fraud
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
पैसा कमाने के लिए इंडस्ट्री में नहीं आया था
अपने सफर के बारे में बात करते हुए राजपाल ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूं। मेरा गांव मेरे रहने-खाने और जीवन गुजारने के लिए काफी था। मैं एंटरटेनमेंट और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आया। समाज में कलाकारों का बहुत आदर किया जाता है। एक अभिनेता का कद कभी छोटा नहीं होता। राजा और हर जगह के लोग कलाकारों को तालियों और सम्मान से नवाजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed