सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   79th Cannes Film Festival: Update about When Aishwarya Rai to attend Cannes amid rumours of skipping This Year

Cannes 2026: क्या वाकई इस साल कान फिल्म फेस्टिवल से दूर रहेंगी ऐश्वर्या राय? जानिए अब तक क्यों नहीं की शिरकत?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 20 May 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Aishwarya Rai at Cannes 2026: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय साल 2002 से कान फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ा रही हैं। हर साल वे अपने खूबसूरत अंदाज में रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराती हैं। मगर, साल 2026 में वे अब तक फेस्टिवल में नहीं पहुंची हैं।

79th Cannes Film Festival: Update about When Aishwarya Rai to attend Cannes amid rumours of skipping This Year
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 मई से हुई और यह 23 मई तक जारी रहेगा। देश-विदेश से फिल्म और फैशन जगत की हस्तियां यहां पहुंच रही हैं। आलिया भट्ट से लेकर हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी तक, कई भारतीय सेलेब्स भी अपने खूबसूरत लुक से सुर्खियां बटोर रहे हैं। मगर, फैंस को हर साल की तरह इंतजार है ऐश्वर्या राय के रेड कार्पेट लुक का। मगर, ऐश्वर्या अब तक कहीं नजर नहीं आईं। 

Trending Videos

79th Cannes Film Festival: Update about When Aishwarya Rai to attend Cannes amid rumours of skipping This Year
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या को न देख चिंतित फैंस
कान फिल्म फेस्टिवल को शुरू हुए एक वीक से ज्यादा हो गया और ऐश्वर्या राय अब तक इस फेस्टिवल में नजर नहीं आईं। यह देख उनके फैंस परेशान हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐश्वर्या इस फेस्टिवल से दूर क्यों हैं? क्या वे इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत नहीं कर रही हैं? फैंस के ऐसे ही सवालों और चिंताओं को लेकर एक अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है अफवाहों की सच्चाई?

ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल में हर साल बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। मगर, इस बीच ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि ऐश्वर्या राय इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में नजर नहीं आएंगी। ऐश्वर्या की अनुपस्थिति ने फैंस को परेशान कर दिया है। हालांकि, उनके कान फेस्टिवल में शिरकत करने को लेकर एक अपडेट सामने आया है। ऐश्वर्या हर साल की तरह इस बार भी इस प्रतिष्ठित महोत्सव में शामिल होंगी। वे कान की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान वहां मौजूद रहेंगी?

विज्ञापन



ग्लोबल स्टेज पर भारत का मान बढ़ाती हैं ऐश्वर्या

इसमें कोई दोराय नहीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने भारतीय सेलेब्रिटीज के लिए कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचने का रास्ता बनाया। वे वर्षों से इस फेस्टिवल में हर साल शामिल होती आ रही हैं और वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा और फैशन का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस साल, उन्होंने अभी तक रेड कार्पेट पर वॉक नहीं किया है। ऐश्वर्या के कान 2026 में शामिल न होने की अफवाहों के बीच एक नया डेवलपमेंट सामने आया है। 

ऐश्वर्या राय समापन समारोह में आएंगी नजर
फैंस ऐश्वर्या राय को जल्द रेड कार्पेट पर शिरकत करते देखेंगे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में शामिल होंगी। कुछ अज्ञात कारणों से, वे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए अभी तक फ्रांस की यात्रा नहीं कर सकीं।

79th Cannes Film Festival: Update about When Aishwarya Rai to attend Cannes amid rumours of skipping This Year
ऐश्वर्या राय-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन का कान में डेब्यू
कई भारतीयों के लिए कान फिल्म फेस्टिवल का मतलब ही ऐश्वर्या हैं। साल 2002 में ऐश ने शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के दौरान अपना डेब्यू किया था। उन्होंने पीले रंग की साड़ी में शिरकत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed