सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   junior NTR celebrates his 43rd birthday security team misbehaves with fans gather outside his home

अपने ही सुरक्षा कर्मियों पर भड़के जूनियर एनटीआर; जन्मदिन पर बेकाबू हुए फैंस तो बोले -'यह सारा हंगामा..'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 20 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Junior NTR Video Viral: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद अभिनेता अपने फैंस के बीच सुरक्षा घेरा तोड़ पहुंचे। इसी पल के एक वीडियो में उन्हें सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते देखा जा सकता है। 

junior NTR celebrates his 43rd birthday security team misbehaves with fans gather outside his home
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

20 मई को अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपना 43वां बर्थ डे मनाया। इस खास मौके वो अपने फैंस के लिए अपने हैदराबाद स्थित घर के बाहर आधी रात मौजूद थे। जिससे उन्हें विश करने आए उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मगर इस बीच जूनियर एनटीआर को अपने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते देखा गया। इन मूमेंट्स के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 
Trending Videos


फैंस के लिए बाहर आए एक्टर
एक्टर जूनियर एनटीआरर के जन्मदिन के खास मौके सैकड़ों फैंस अपने सुपरस्टार का उनके घर के बाहर इंतजार कर रहे थे। जिसके थोड़ी देर बाद ही जूनियर एनटीआरर अपने फैंस के लिए अपना सुरक्षा घेरा तोड़ कर बाहर आ गए। इस दौरान उन्होंने  काले रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। वीडियो के मुताबिक भीड़ ज्यादा होने पर सुरक्षाकर्मियों और फैंस के बीच कुछ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद एक्टर ने अपने गार्ड्स को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीब जाने की कोशिश में थे फैंस 
अपने सुपरस्टार के इस खास दिन फैंस काफी उत्साहित थे। इसी वजह से वो उनके करीब जाना चाहते थे। जब जूनियर एनटीआर घेरा तोड़ कर प्रशंसकों के बीच पहुंचे तो वो खुद को स्टार के करीब जाने से रोक नहीं पाय। इसी बीच एक्टर की सुरक्षा टीम ने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। जिससे एक्टर को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह सारा हंगामा तुम्हारी वजह से हुआ है।'

junior NTR celebrates his 43rd birthday security team misbehaves with fans gather outside his home
ड्रैगन की पहली झलक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर रिलीज
अपने बर्थ डे पर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक खास तोहफा भी फैंस को दिया। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक भी दर्शकों को दिखा दी है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एक खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed