{"_id":"6a0c745e9966f2654101af69","slug":"it-was-kannada-actor-darshan-wedding-anniversary-his-wife-vijayalakshmi-visit-him-at-jail-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह पर बेटे के साथ दर्शन से मिलने जेल पहुंची पत्नी, खास मौके पर पहले से मिली थी इजाजत","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
शादी की सालगिरह पर बेटे के साथ दर्शन से मिलने जेल पहुंची पत्नी, खास मौके पर पहले से मिली थी इजाजत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 19 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Darshan Thoogudeepa Marriage Anniversary: 19 मई को कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप श्रीनिवास की शादी की सालगिरह होती है। इस दिन उनकी पत्नी उनसे मिलने जेल में पहुंचीं। एक्टर, रेणुकास्वामी मर्डर केस में जेल में हैं।
परिवार के साथ दर्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप श्रीनिवास की आज शादी की सालगिरह है। इन दिनों वह रेणुकास्वामी मर्डर केस के सिलसिले में जेल में हैं। इस खास मौके पर एक्टर की पत्नी विजयलक्ष्मी, अपने बेटे विनीश के साथ उनसे मिलने के लिए परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल गईं।
कैमरे की निगरानी में हुई मुलाकात
एक्टर ने सोमवार को पहले से मिली इजाजत के साथ, परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी और बेटे विनीश के साथ करीब 30 मिनट बिताए।
यह मुलाकात सीसीटीवी की निगरानी में हुई। दर्शन और विजयलक्ष्मी के बीच हुई सारी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड की गई।
दर्शन ने जेल के एक अधिकारी की देखरेख में अपने परिवार के साथ समय बिताया। जेल अधिकारियों ने इस मुलाकात के लिए सिर्फ तीन लोगों को ही इजाजत दी थी।
Trending Videos

#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Actor Darshan's wife Vijayalakshmi met him at Parappana Agrahara. Darshan spent about 30 minutes with his wife Vijayalakshmi and son Vinish at Parappana Agrahara Central Prison on Monday with prior permission.
विज्ञापनविज्ञापन
The meeting was held under CCTV… pic.twitter.com/nbqvBgfUk0 — ANI (@ANI) May 19, 2026
कब हुई थी रेणुकास्वामी की हत्या?
रेणुकास्वामी मर्डर केस की चार्जशीट में दर्शन का नाम आया था। इस केस में चित्रदुर्ग के रहने वाले 33 साल के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित का शव 9 जून, 2024 को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में मिला था।

'ग्लैमर के शोर में खो जाता है फिल्म फेस्टिवल का मकसद', कान को लेकर भारत के नजरिए पर अनुराग कश्यप ने उठाया सवाल
एक्टर को मिली थी जमानत
अक्तूबर, 2024 में, कर्नाटक हाई कोर्ट ने रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी, जेल में बंद एक्टर दर्शन को छह हफ्तों की अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद, कर्नाटक सरकार ने दर्शन को जमानत देने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
दर्शन की शादी
आपको बता दें कि दर्शन थूगुदीप श्रीनिवास ने 19 मई 2003 को विजयलक्ष्मी से शादी की थी। साल 2008 में दोनों ने अपने बेटे विनीश का स्वागत किया था।
दर्शन को फिल्म 'कुरुक्षेत्र', 'कातीरा' और 'रॉबर्ट' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।