सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jyotika Talks About Her Marital Life With Karuppu Star Suriya Says Marriage Has To Be Hand In Glove

‘शादी में एक-दूसरे का साथ जरूरी’, ज्योतिका ने बताया कैसा है ‘करुप्पु’ स्टार सूर्या के साथ वैवाहिक रिश्ता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 19 May 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Jyotika On Marriage With Suriya: ज्योतिका ने सूर्या के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर बात की। जानिए काम और शादी के बीच बैलेंस को लेकर ज्योतिका ने क्या कुछ कहा…

Jyotika Talks About Her Marital Life With Karuppu Star Suriya Says Marriage Has To Be Hand In Glove
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

तमिल स्टार सूर्या इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं उनकी पत्नी व अभिनेत्री ज्योतिका सोनाक्षी सिन्हा के साथ आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ में नजर आएंगी। सूर्या और ज्योतिका साउथ इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और पसंदीदा कपल में शामिल हैं। हाल ही में ज्योतिका ने सूर्या के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को रिश्ते में कितना समय देते हैं?

Trending Videos

शादी को संतुलित तरीके से चलाना चाहिए
जूम के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिका ने शादी में संतुलन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ सूर्या के मुझे सहारा देने की नहीं है। बात यह भी है कि जब वह काम पर जाते हैं और मैं घर संभालती हूं, तो मैं भी उनका साथ देती हूं। मैं कम काम करना पसंद करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब जरूरी होता है, तो मैं आराम करना पसंद करती हूं। जब मुझे बाहर शूटिंग के लिए जाना होता है, तो वह भी आराम करते हैं। हम दोनों में से कोई न कोई हमेशा बच्चों के साथ घर पर रहता है। इसलिए मुझे लगता है कि शादी में एक-दूसरे का साथ होना बहुत जरूरी है। इसे संतुलित तरीके से चलना चाहिए।

विज्ञापन

Jyotika Talks About Her Marital Life With Karuppu Star Suriya Says Marriage Has To Be Hand In Glove
सिस्टम - फोटो : वीडियो ग्रैब

ऐसा है ‘सिस्टम’ में ज्योतिका का किरदार
इस दौरान ज्योतिका ने आगामी फिल्म 'सिस्टम' में अपने किरदार पर भी बात की। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की बात याद करते हुए उन्होंने कहा कि अश्विनी ने हम दोनों (सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका) को यह बात साफ कर दी थी कि हम समाज के दो अलग-अलग वर्गों से हैं।

उन्होंने मुझे यह निर्देश दिया था कि जब आप उनकी कार में बैठें, तो आपने पहले कभी उस एसी कार में बैठकर उसे इस तरह नहीं देखा होगा। फिर मैंने इसे अपनाया और मैं जहां भी जाती, जैसे उसके घर या उसके साथ किसी अच्छी जगह, कैफे या कहीं भी, मैं आसपास देखती और इसे आगे बढ़ाती। लेकिन यह हम दोनों को एक खास संकेत था। मैं फ्लैट जूते पहनती हूं, वह हील्स पहनती है। हम अलग-अलग घरों से हैं। इसलिए इससे हमें काफी गाइडेंस भी मिला।

Jyotika Talks About Her Marital Life With Karuppu Star Suriya Says Marriage Has To Be Hand In Glove
ज्योतिका और सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
2006 में हुई सूर्या और ज्योतिका की शादी
ज्योतिका और सूर्या साउथ इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल में से एक हैं। ज्योतिका ने 2006 में सूर्या से शादी की। शादी के एक साल बाद कपल ने बेटी दीया का स्वागत किया। इसके बाद 2010 में उनके बेटे देव का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed