फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karuppu Collection: 100 करोड़ी क्लब के करीब 'करुप्पु'? जानें 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tue, 19 May 2026 09:35 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 19 May 2026 09:35 PM IST
सार

Karuppu 2026 Box Office Collection Day 5: तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज मंगलवार को इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 5 Suriya and Trisha action drama film
फिल्म 'करुप्पु' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित फिल्म 'करुप्पु' में साउथ अभिनेता सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो चुके हैं। जानिए आज मंगलवार को 5वें दिन फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।

Karuppu 2026 Box Office Collection Day 5 Suriya and Trisha action drama film
करुप्पु - फोटो : X

'करुप्पु' का अब तक का कलेक्शन

  • सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की कमाई की शुरुआत काफी अच्छी रही है।
  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की।
  • दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा रहा।
  • तीसरे दिन रविवार का इस फिल्म को भरपूर फायदा मिला और इस फिल्म ने 28.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • चौथे दिन सोमवार को 'करुप्पु' ने 14.30 का केलक्शन किया, जो बाकी दिनों के मुकाबले कम रहा।
  • वहीं आज पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 5 Suriya and Trisha action drama film
करुप्पु - फोटो : X

'करुप्पु' का 5वें दिन का कलेक्शन
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो चुके हैं। इस साउथ फिल्म ने आज मंगलवार को 5वें दिन 8.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बाकी दिनों के मुकाबले काफी कम है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 90.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अगर फिल्म लगातार ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 5 Suriya and Trisha action drama film
'करुप्पु' - फोटो : X

क्या है 'करुप्पु' की कहानी?
फिल्म 'करुप्पु' की कहानी एक लालची वकील के बारे में है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। इस फिल्म में करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं। 'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 5 Suriya and Trisha action drama film
'करुप्पु' - फोटो : X

'करुप्पु' की टक्कर
'करुप्पु' के अलावा सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' से है। हालांकि 'करुप्पु' के मुकाबले इन फिल्मों की कमाई काफी कम रही है। 

यह भी पढ़ें:  Cannes: कान से सामने आया अदिति राव हैदरी का एक और स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के पास पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed