Eka Lakhani: एका लखानी की शादी में पहुंचे रानी मुखर्जी समेत कई सेलेब्स, नई बहू के साथ नजर आया तेंदुलकर परिवार
Eka Lakhani-Ravi Bhagchandka's wedding: फैशन डिजाइनर एका लखानी और फिल्ममेकर रवि बागचंदका शनिवार को शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। डालें एक नजर…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के को-प्रोड्यूसर रहे फिल्ममेकर रवि बागचंदका ने फैशन डिजाइनर एका लखानी से शादी कर ली है। शनिवार को कपल ने अपनी शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर पोज दिए। इस शादी में रानी मुखर्जी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की। शादी में सचिन तेंदुलकर भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। देखें तस्वीरें और वीडियोज…
सानिया और सारा की बॉन्डिंग की चर्चा
शादी में सचिन तेंदुलकर भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। यह पहली बार है जब बेटे अर्जुन की शादी के बाद पूरी तेंदुलकर फैमिली एक साथ नजर आई। इस मौके पर सचिन की बहू सानिया चंडोक और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर की बॉन्डिंग देखने लायक थी। साड़ी वाले लुक में दोनों ने पूरी लाइमलाइट बटोरी।
विज्ञापन विज्ञापन
इंस अंदाज में पहुंचीं रानी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इस शादी का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस पैरेट ग्रीन कलर की साड़ी में पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर की पट्टी थी। इस दौरान रानी ने मुस्कुराकर पैपराजी को पोज भी दिए।
रणवीर-दीपिका
एथनिक ड्रेस में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शादी के फंकशन में नजर आए।
दूल्हा-दुल्हन ने मीडिया को दिए पोज
मैरिड कपल रवि बागचंदका और एका लखानी ने भी मीडिया के सामने आकर पोज दिए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान एका जहां लाल रंग के लहंगे में दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लगीं। वहीं रवि क्रीम कलर की शेरवानी में जंचे।
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी एका और रवि की शादी का हिस्सा बनीं। इस दौरान पूजा रानी कलर की खूबसूरत साड़ी में शादी में पहुंचीं। इस दौरान उनके नेकलेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
जहीर-सागरिका के साथ पहुंचे युवराज सिंह
बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ इस शादी में क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। सचिन तेंदुलकर की फैमिली के अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान भी शादीशुदा जोड़े को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान जहीर खान की पत्नी व अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। युवराज और जहीर ने सागरिका के साथ पैपराजी को पोज दिए।
अदिती-सिद्धार्थ ने दिया कपल गोल
बी-टाउन के परफेक्ट कपल कहे जाने वाले अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ भी इस समारोह का हिस्सा बने। इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए। अदिति जहां हल्की ग्रीन कलर की साड़ी में पहुंचीं। वहीं सिद्धार्थ गोल्डन कलर के धोती कुर्ता में पहुंचे।
रितेश-जेनेलिया
शादी के रिसेप्शन में रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आए।
View this post on Instagram