फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi: शबाना आजमी की भतीजी के साथ हुई घटना, रात में बीच सड़क पर ही छोड़कर चली गई ओला राइड

Sun, 27 Feb 2022 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 27 Feb 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Shabana azmi niece had an unacceptable incident with ola cabs
शबाना आजमी और भतीजी मेघना - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री और इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने हाल ही में अपनी भतीजी मेघना के साथ मुंबई में हुई एक अजीब घटना के बारे में अपने सोशल मीडिया पर बात की। शबाना आजमी ने कहा कि मेरी भतीजी के साथ कैब राइड के दौरान हुई घटना काफी निंदनीय है। 

Shabana azmi niece had an unacceptable incident with ola cabs
शबाना आजमी
यह अस्वीकार्य है - शबाना आजमी
अभिनेत्री की भतीजी मेघना ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उनके कैब ड्राइवर ने उन्हें देर रात बीच रास्ते में कैब से उतरने के लिए कहा और उन्हें दादर ब्रिज पर छोड़ दिया। इस घटना के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए शबाना ने लिखा,"मेरी 21 वर्षीय भतीजी का ओला कैब्स के साथ एक भयानक और अजीब अनुभव रहा, जो किसी भी तरह से अस्वीकार्य है।" 
 

 
Shabana azmi niece had an unacceptable incident with ola cabs
शबाना आजमी की भतीजी मेघना - फोटो : social media

ड्राइवर ने इस वजह से की ऐसी हरकत
मेघना ने भी अपने साथ हुए इस वाक्ये को अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा,"मैंने लोअर पटेल से लेकर अंधेरी वेस्ट तक की ओला राइड बुक की थी। कैब ड्राइवर ने मेरी राइड को स्वीकार की और मुझे मेरे पिक अप पॉइंट से लेने आया। मेरे बैठने के पांच मिनट बाद उसे महसूस हुआ कि ट्रैफिक बहुत ज्यादा है और इसकी वजह से वह अपने घर लेट पहुंचेगा, इसलिए उसने मुझे दादर पुल के बीचों बीच उतार दिया। रात बहुत हो गई थी, जिसकी वजह से दूसरी टैक्सी मिलना बहुत मुश्किल हो रहा था। मुझे पुल उतरकर दादर बाजार से पैदल जाना पड़ा और मुझे मेरे स्टॉप पर पहुंचने में दो घंटे लगे। ड्राइवर का नाम मुस्तकिन खान है। प्लीज मदद करें ओला यह सही नहीं और स्वीकार्य भी नहीं है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana azmi niece had an unacceptable incident with ola cabs
शबाना आजमी - फोटो : Social Media

ओला ने तुरंत किया रिएक्ट 
ओला ने तुरंत मेघना की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा,"हमें अहसास है कि यह सफर आपके लिए कितना गंदा रहा होगा और हम ऐसा कभी नहीं चाहते थे कि हमारे साथ आपको ऐसा अनुभव हो मेघना। आप प्लीज इस राइड का सीआरएन हमारे साथ इनबॉक्स में शेयर करें ताकि हमारी टीम जल्द से जल्द आपकी मदद कर सके।" हालांकि इसके बाद से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed