फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'डेडपूल 2' में रणवीर सिंह ही नहीं शाहरुख खान का भी है कनेक्शन, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 18 May 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan film Swades song will entertain in Ranveer Singh
रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म 'डेडपूल 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार रयान रेनॉल्ड्स की आवाज की हिंदी में डबिंग कर रहे हैं। इस बीच फिल्म में बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान का भी कनेक्शन निकलकर सामने आया है। यह कनेक्शन शाहरुख के फैंस को भी हैरान कर देगा।
Shah rukh Khan film Swades song will entertain in Ranveer Singh
खबरों की मानें तो 'डेडपूल 2' के निर्देशक डेविड लीच ने फिल्म के हिंदी वर्जन को पूरी तरह से इंडियन स्टाइल देने की कोशिश की है। यही वजह है जो रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार से डबिंग करवाई है। 'डेडपूल 2' को पूरी तरह से हिंदी दर्शकों से जोड़ने के लिए फिल्म में शाहरुख खान की फिल्म का गाना भी डाला गया है।
Shah rukh Khan film Swades song will entertain in Ranveer Singh
पता हो कि 'डेडपूल 2' में भोपेंद्र नाम के एक टेक्सी ड्राइवर का किरदार भी है। वह इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स का दोस्त बना है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक सीन है जिसमें भोपेंद्र शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' का 'यूं ही चला' गाने को सुनते हुए नजर आएगा। फिल्म में शाहरुख का कनेक्शन उनके फैंस को हैरान कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan film Swades song will entertain in Ranveer Singh
पता हो कि फिल्म 'डेडपूल 2' के पहले सीक्वल यानी 'डेडपूल' में भी कुछ इस तरह का प्रयोग किया गया था। फिल्म 'डेडपूल' में भी बॉलीवुड के दिग्गज के कलाकार राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' का 'मेरा जूता है जापानी' गाना सुनने को मिला था। उस समय इस गाने ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन
Shah rukh Khan film Swades song will entertain in Ranveer Singh
आपको बता दें कि फिल्म 'डेडपूल 2' साल 2016 में आई फिल्म 'डेडपूल' का सीक्वल है। यह फिल्म एक्स मैन सीरीज की 11वीं फिल्म है। 'डेडपूल 2' में रायन रेनाल्ड्स लीड रोल में हैं और उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और जजी बिट्स भी अहम रोल में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed